फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   crime

बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर, 18 पाबंद

Wed, 05 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
मुसाफिरखाना (अमेठी)। मवेशी को चराने गए बच्चों में हुए विवाद के बाद घर के बड़े लोगों के शामिल होने पर मंगलवार देर शाम थाना क्षेत्र के भद्दौर गांव में जमकर बवाल हुआ। सूचना मिलते ही थाने के साथ ही एसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बवाल करने वाले 18 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भद्दौर में मंगलवार देर शाम मवेशी चराने गए दो पक्ष के बच्चे आपस में भिड़ गए। इस विवाद की सूचना पर दोनों पक्ष के बड़े भी मौके पर पहुंच गए। फिर क्या था मामूली कहासुनी के बीच दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। हालांकि दिन होने के चलते कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थिति और खराब होती इसी बीच सूचना मिलते ही एसएचओ अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही जमा लोग वहां से भागने लगे।
विज्ञापन

कोतवाल ने विवाद कर रहे 18 लोगों को मौके पर हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने के बाद एसपी दिनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों व एसएचओ ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इन लोगों में विवाद हुआ था जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग के अंदेशे में पाबंद किया था। एसपी ने कोतवाल अवधेश को विवाद करने में शामिल दोनों पक्ष के लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई कर निर्देश दिया। पुलिस ने मौके से पकड़े गए 18 लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में पाबंद लोगों से होगी वसूली
एसपी ने बताया कि मंगलवार की घटना में तीन वे लोग भी शामिल थे जिन्हें पूर्व में शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद किया गया था। कहा कि कोतवाल को तीनों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 122 बी के तहत कार्रवाई कराते हुए जमानत राशि की वसूली कराने का निर्देश दिया गया है। कहा कि पूरे जिले में पाबंद लोग यदि दोबारा विवाद करेंगे तो उनके खिलाफ 122 बी के तहत कार्रवाई कराते हुए जमानत राशि की वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed