फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cow smuggler arrested in encounter

Amethi News: मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler arrested in encounter
मुठभेड़ में तस्कर को लगी गोली
गौरीगंज (अमेठी)। गोवध मामले में फरार चले रहे तस्कर के मोहनगंज थाने के चिंगारी नहर पर मौजूद होने की सूचना शुक्रवार रात पुलिस को मिली। स्वाट टीम व मोहनगंज थाने के पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को गिरफ्तार करने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस टीम को देखकर तस्कर फायरिंग करने लगा। तस्कर की गोली दरोगा को लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से तस्कर भी घायल हो गया। घायलों का उपचार कराने के बाद पुलिस तस्कर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित मांस तस्कर पर कार्रवाई के लिए पुलिस इन दिनों सक्रिय बनी है। एक जून को टोडर गांव और 6 जून को राजापुर हलीम गांव के पास गोकशी की घटना हुई थी। पुलिस ने आठ जून की रात शिवरतनगंज थाने के राजापुर हलीम के पास से दो तस्कर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में एक तस्कर व एसएचओ घायल हुए थे। हालांकि अंधेरे का फायदा उठते हए दो तस्कर फरार हो गए थे। फरार की पहचान मोहनगंज थानाक्षेत्र निवासी अनीश व सलमान के रूप में हुई थी, पुलिस तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की रात पुलिस को फरार चल रहे नौशाद की लोकेशन नहर के पास मिली। टीम ने तस्कर की घेराबंदी कर गिरफ्तार करने की कोशिश की।

पुलिस टीम को देख नौसाद ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। नौसाद की गोली से मोहनगंज थाने के निरीक्षक श्रीचंद्र घायल हो गए। घायल निरीक्षक ने जवाबी फायरिंग से एक गोली नौसाद के पैर में लगी और वह गिर गया। तभी टीम ने उसे दबोच लिया। घायल निरीक्षक व तस्कर को सीएचीसी लाया गया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दी। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने तस्कर ने पूछताछ में संरक्षित मांस की तस्करी करने की बात स्वीकार की। मौके पर पुलिस को एक तंमचा, कारतूस के साथ लोहे का चापड़, लकड़ी का ठीहा व छूरी बरामद हुए। पकड़े गए तस्कर की ओर से संरक्षित मांस तस्करी करने की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करने की बात स्वीकार की है।

एक सप्ताह में दो बार पुलिस व गो तस्कर में मुठभेड़
संरक्षित मांस व्यापार रोकने के लिए सक्रिय पुलिस इन दिनों कार्रवाई में जुटी है। एक सप्ताह में दो मुठभेड़ में दो तस्कर को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। लगातार मुठभेड़ व मुठभेड़ में सिर्फ एक गोली का लगना, एक तमंचा व कारतूस बरामद होना लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

नौसाद पर दर्ज आपराधिक मामले
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए नौसाद के ऊपर जासय, मोहनगंज, फुरसतगंज, में गोवध अधिनियम का केस दर्ज है। इसके अतिरिक्त बछरावा व महराजगंज में भी गोवध अधिनियम के तहत भी केस दर्ज है। पुलिस सूत्रों की मानें तो नौसाद काफी दिनों से प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने में जुटे है।वर्जन

निरीक्षक व तस्कर स्वस्थ
पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार रात घायल निरीक्षक श्रीचंद्र व नौसाद प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ्य है। नौसाद के खिलाफ समुचित धाराओं में केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में प्रतिबंधित मांस का व्यवसाय बंद करना प्राथमिकता में शामिल है।
डॉ. इलामरान जी- एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed