{"_id":"6005c08a8ebc3e340453ae61","slug":"covid-19-vaccination-will-be-done-at-4-centres-of-amethi-on-22nd-amethi-news-lko560516171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के चार केंद्रों पर 22 को लगाया जाएगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के चार केंद्रों पर 22 को लगाया जाएगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना से बचाव का टीका लगाने के संबंध में शासन ने नई गाइड लाइन जारी की है। उसके अनुसार 22 जनवरी को जिले के चार केंद्रों पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। विभाग दूसरे चरण के लिए सूचीबद्ध लोगों को सूचना देने में जुटा है।
पहले चरण में 16 जनवरी को जिला अस्पताल, अमेठी, जगदीशपुर तथा बाजार शुकुल सीएचसी पर 304 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई थी। सूची में शामिल 96 लोग वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचे। इसके बाद शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले को जिस श्रेणी की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है उसी श्रेणी की वैक्सीन की दोनों डोज चिह्नित लोगों को लगानी है।
जिले को वैक्सीन की 9,760 डोज ए श्रेणी की मिली है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि शासन से नई गाइड लाइन मिलने के बाद दूसरे चरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। 22 जनवरी को जिला अस्पताल के साथ ही अमेठी, जगदीशपुर व बाजार शुकुल सीएचसी पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन की सूची तैयार कर ली गई है। सभी को सचित किया जा रहा है।