फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cousin brothers riding a bike died after being hit by a roadways bus

Amethi News: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 28 Aug 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cousin brothers riding a bike died after being hit by a roadways bus
जगदीशपुर। रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार बाराबंकी के असंद्रा निवासी हुसैन मुज्तबा (60) और उनके चचेरे भाई अमीरुल हसन (58) की मौत हो गई। अयोध्या–रायबरेली हाईवे पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक के रानीगंज बाजार के निकट बृहस्पतिवार सुबह हुए इस हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मोहम्मद तालिब ने बताया कि उनके पिता हुसैन मुज्तबा और चाचा अमीरुल हसन बाइक से सुल्तानपुर के बंधुआकला जा रहे थे। रानीगंज बाजार में ओवरब्रिज के नीचे अयोध्या की ओर जा रही रोडवेज बस से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी तनुज पाल ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बस की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोक में डूबा परिवार
हादसे की खबर मिलते ही परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। हुसैन मुज्तफा की पत्नी आलिया बानो रो-रोकर बेहाल हैं। उनके बेटे मोहम्मद तालिब, राहिब, जौन अब्बास और जामिन मुज्तबा गम में डूबे हैं। अमीरुल हसन की पत्नी महर फातिमा बेसुध हो गईं। उनके बेटे मोहम्मद सैफ और कैफ भी गमगीन हैं। दो चचेरे भाइयों की मौत से गांव के लोग भी शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed