फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Counseling will start today for the post of 523 teachers

523 शिक्षक पद के लिए आज शुरू होगी कांउसलिंग

Tue, 01 Dec 2020 08:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Counseling will start today for the post of 523 teachers
अमेठी। परिषदीय स्कूलों में रिक्त सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए शासन के निर्देश पर बुधवार से शहर के रणंजय इंटर कॉलेज में काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

चार दिसंबर तक होने वाली काउंसलिंग के लिए विभाग ने अलग-अलग कक्षों में काउंटर के साथ ही एक शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया है। काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य नियमों का पालन हो सके इसके लिए मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
शासन के निर्देश पर 36,590 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 523 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बुधवार से चार दिसंबर तक रणंजय इंटर कॉलेज में काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करवाने के लिए विभाग ने कॉलेज में अलग-अलग काउंटर बनाते हुए सभी काउंटरों पर चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए प्रत्येक काउंटर पर समिति अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। स्कूल में पेयजल, प्रसाधन, साफ-सफाई व बैरिकेडिंग समेत सभी सुविधाओं को बेसिक शिक्षा विभाग मंगलवार को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
बीएसए ने नामित सभी कर्मचारियों को सुबह 8:30 बजे पहुंचकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया है। काउंसलिंग स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन हो सके इसके लिए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के साथ अभिभावकों के काउंसलिंग स्थल पर आने की की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेज के साथ प्रतिभाग करेंगे।

काउंसलिंग के दौरान वाहनों की पार्किंग खेल मैदान में होगी तो प्रवेशद्वार पर अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा तो साथ में सैनिटाइजर व बचाव के अन्य प्रबंध लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed