फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   counciling will be start today

820 शिक्षक पद के लिए आज शुरू होगी कांउसलिंग

Tue, 02 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
counciling will be start today
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में रिक्त सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए शासन के निर्देश पर बुधवार से शहर के राजीव गांधी साइंस कॉलेज में काउंसलिंग शुरू होगी। छह जून तक होने वाली कांउसलिंग के लिए विभाग ने 18 काउंटर के साथ ही एक शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया है। काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य नियमों का पालन हो सके इसके लिए मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 69000 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 820 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बुधवार से छह जून तक राजीव गांधी साइंस कॉलेज में काउंसलिंग होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करवाने के लिए विभाग ने कॉलेज में 18 काउंटर बनाते हुए सभी कांउटरों पर चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए प्रत्येक काउंटर पर सिर्फ 59 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसके लिए शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। स्कूल में पेयजल, प्रसाधन, साफ-सफाई व बैरिकेडिंग समेत सभी सुविधाओं को बेसिक शिक्षा विभाग मंगलवार को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। बीएसए ने नामित सभी कर्मचारियों को सुबह 8:30 बजे पहुंचकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन हो सके इसके लिए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि काउंसलिंग में करीब दो हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेज के साथ प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed