फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Corona sample will also be collected in newly constructed trauma center

नवनिर्मित ट्रामा सेंटर में भी एकत्र होगा कोरोना सैंपल

Sat, 27 Jun 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Corona sample will also be collected in newly constructed trauma center
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला अस्पताल के साथ अब जगदीशपुर स्थित नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर पर संक्रमितों के सैंपल लिए जाएंगे। इतना ही नहीं तीन सीएचसी पर मोबाइल मेडिकल यूनिट से जांच व सैंपलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सैंपलिंग का दायरा बढ़ाने के बाद सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षकों को पत्र जारी कर नियमानुसार संक्रमितों की सैंपलिंग कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने तथा रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए शहर स्थित जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के सैंपल एकत्र करने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। जांच का दायरा बढ़ाने के लिए शासन का निर्देश मिलने के बाद सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने जगदीशपुर में नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर में कोविड-19 की जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त तीन नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट को मय स्टाफ फुरसतगंज, मुसाफिरखाना व भादर सीएचसी पर 26 से 29 जून तक संबद्ध कर जांच सैंपल एकत्र कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमित की जांच व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ ने सभी अस्पताल अधीक्षक को पत्र जारी कर प्रतिदिन संदिग्धों के सैंपल एकत्र कर त्रिस्तरीय पैकिंग कर सैंपल के लिए निर्धारित वाहन से जांच के लिए प्रयोगशाला भेजते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग में लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed