फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Corona positive found 24 including eight soldiers

आठ सिपाही समेत 24 स्थानीय मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 22 Aug 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Corona positive found 24 including eight soldiers
अमेठी। कोरोना संक्रमण का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में भी जायस स्थित फायर स्टेशन, पीपरपुर व बाजार शुकुल में तैनात आठ सिपाही व एक बैंक कर्मी के साथ 15 स्थानीय लोग कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने संक्रमितों के उपचार का प्रबंध करते हुए संक्रमित क्षेत्रों को सील करते हुए सैनिटाइज करने तथा डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में विभिन्न स्थानों पर 19, 20 व 21 अगस्त को कराई गई सैंपलिंग की जांच के बाद शुक्रवार रात मिली 925 की रिपोर्ट में 899 निगेटिव तो 24 पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले मरीजों में जायस फायर स्टेशन पर तैनात पांच फायरकर्मी के साथ बाजारशुकुल थाने का एक सिपाही, पीपरपुर थाने के दो सिपाही समेत भादर स्थित यूको बैंक का एक कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं रिपोर्ट में गौरीगंज तहसील के अन्नीबैजल, माधवपुर व एसपी कार्यालय में संचालित कोविड सेल का एक कर्मी, भेटुआ ब्लॉक स्थित नौगिरवा गांव के तीन तो भार्गव मिश्र व एचएएल में रहने वाले एक-एक, बीआरसी भादर के दो, घोरहा का एक तथा भादर का एक स्थानीय नागरिक तो जगदीशपुर अलीनगर के रहने वाले दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई करने के लिए संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संक्रमित मरीजों के इलाज का प्रबंध किया गया है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने संक्रमित क्षेत्रों को शनिवार को सील करते हुए सैनिटाइज करने के साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए थर्मल स्क्रीनिंग व संभावित लक्षण वालों की सैंपलिंग का कार्य शुुरू कर दिया है।

जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 929 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें में पांच की मौत हो चुकी है तो 710 उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 214 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed