{"_id":"60edbeef8ebc3ec23565eeeb","slug":"conversion-cost-will-be-transferred-in-parents-account-amethi-news-lko5867202144","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के बैंक खाते में अंतरित होगी अनुदान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के बैंक खाते में अंतरित होगी अनुदान राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूल में सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित योजनाओं को पारदर्शी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए अनुदानित सामग्री के नकदीकरण को प्रभावी करते हुए माता-पिता/ अभिभावक के बैंक खाते में राशि अंतरित होगी।
इतना ही नहीं बैंक खाता बच्चों की यूनीक आईडी के रूप में पहचान को प्रमाणित भी करेगा। इसके लिए प्रेरणा एप पर आधार लिंक कर बैंक खाता अपलोड करते हुए सहमति पत्र लिया जाएगा। बैंक खाता अपलोड होने के बाद पीएफएमएस विधि से अनुदानित राशि अंतरित की जाएगी।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को एमडीएम कंवर्जन कॉस्ट के साथ अन्य अनुदानित यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, बैग व स्वेटर के बजाए अब नकद राशि का अंतरण होगा। योजना को पारदर्शी बनाने के साथ ही प्रभावी ढंग से लागू करने के बाद महानिदेशक ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
पत्र मिलने के बाद जिला समन्यवक संजय मौर्य ने सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया है। पत्र में मिशन प्ररेणा एप पर स्कूल में नामांकित छात्र-छात्राओं के माता-पिता/ अभिभावकों के अद्यतन आधार लिंक बैंक खातों का विवरण प्राप्त कर प्रेरणा एप पोर्टल पर अपलोड करने तथा माता-पिता व अभिभावकों की पासबुक व सहमति पत्र मांग स्कूल में सुरक्षित रखते हुए खातों का विवरण सत्यापित करते हुए पीएफएमएस पोर्टल पर प्रमाणित बैंक खातों का विवरण अपलोड करने को कहा है।
जिला समन्वयक ने पोर्टल पर गलत बैंक खाता अपलोड करने तथा अनुदान राशि ट्रांसफर नहीं होने पर कार्रवाई की संस्तुति करने को कहा है। बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित योजनाओं से बच्चे वंचित नहीं हों तथा पारदर्शी ढंग से लाभ मिले सके इसके लिए योजना संचालित की गई है।
प्रेरणा एप पर अपलोड बैंक खाते को बच्चों की यूनीक आईडी के रूप में भी प्रभावी करते हुए निगरानी की जाएगी। बैंक के प्रमाणित खाते पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड होने के बाद अन्य योजना से जुड़ी धनराशि भी अब सीखे खाते में अंतरित की जाएगी।