{"_id":"65ea09b2080abf0d3302b412","slug":"contractor-falls-from-fifth-floor-of-girls-hostel-under-construction-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-114870-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निर्माणाधीन गर्ल्स हाॅस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरा ठेकेदार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निर्माणाधीन गर्ल्स हाॅस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरा ठेकेदार, मौत
Fri, 08 Mar 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
- जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान से जुड़ा मामला, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- जौनपुर का रहने वाला था ठेकेदार, परिजनों को दी गई सूचना, संस्थान के जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
अमेठी सिटी। जायस कस्बा स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल की पांचवीं मंजिल की शटरिंग कार्य देखने गया ठेकेदार अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, पूरे प्रकरण में संस्थान के जिम्मेदार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
जौनपुर जिले के नदियापार गांव निवासी अरुण कुमार यादव (40) जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में निर्माणाधीन भवन के शटरिंग का काम करनी वाली कंपनी का ठेकेदार है। बृहस्पतिवार को संस्थान परिसर में निर्माणाधीन गर्ल्स हास्टल के पांचवीं मंजिल में चल रहे शटरिंग कार्य का निरीक्षण करते समय अनियंत्रित होकर गिर गया। अरुण के गिरने के बाद हड़कंप मच गया।
पांचचीं मंजिल से गिरने से गंभीर रूप से घायल अरुण को सुपरवाइजर इकबाल सिंह और मजदूर सुधीर ने संस्थान की एंबुलेंस से सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. विनय वर्मा ने परीक्षण के बाद अरुण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएचओ रवि सिंह ने बताया कि अरुण कुमार की राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में निर्माणाधीन भवन के छत पर हो रही शटरिंग निरीक्षण के दौरान अचानक गिरने से मौत हुई है। परिजनों के पहुंचने के बाद यदि कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संस्थान के जिम्मेदार पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है तो फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं।
इनसेट
परिवार की थी जिम्मेदारी
अरुण को अस्पताल पहुंचाने वाले मजदूर सुधीर ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी के साथ चार बच्चे हैं। पांच भाई है। मां-बाप घर में रहते हैं। मृतक सबसे बड़ा बेटा था। परिवार कर सारी जिम्मेदारी अरुण पर थी। बताया कि सुधीर की पत्नी व बच्चे व परिजन जौनपुर गांव में रहते है। सूचना दी गई है। पहुंचने के बाद ही अन्य पारिवारिक स्थिति साफ हो पाएगी।
घटना के बाद बंद किया फोन अमेठी सिटी। आरजीआईपीटी में महिला छात्रावास निर्माण का कार्य करीब साल भर से चल रहा है। जल्द ही उसका लोकार्पण किया गया। उसके पास स्थित दूसरा छात्रावास है, जिसमें निर्माण कार्य किया जा रहा है। घटना के बाद गेट नंबर एक और दो से बाहरी लोगों का प्रवेश रोक दिया गया। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों ने अपना फोन स्विच आफ कर लिया।