फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Contract workers demonstrated

Amethi News: संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Contract workers demonstrated
गौरीगंज ​स्थित अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय में प्रदर्शन करते ऊर्जा निगम कर्मी । संगठन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम के आउटसोर्सिंग संविदा कर्मियों ने शनिवार को चौथे दिन भी गौरीगंज स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश निविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला इकाई के बैनर तले 686 संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन



प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि जिले में अब तक करीब 188 संविदा कर्मियों की छंटनी हो चुकी है, जिससे उनमें आक्रोश है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा और मांग की कि वेतन भुगतान, नौकरी की सुरक्षा और उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा बिना सुरक्षा उपकरणों के काम लेने से जान का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि जिले में चार मई तक विरोध जारी रहेगा। इसके बाद पांच मई को अयोध्या और छह मई को लखनऊ में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, अरुण कुमार मिश्र, विजय मिश्रा, राम सागर, उत्तम, बाबा दीन, राम सुमिरन, सुधीर मिश्रा, आशुतोष पाण्डेय, विजय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed