फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Contract worker burnt due to HT line current

Amethi News: एचटी लाइन के करंट से संविदाकर्मी झुलसा

Wed, 16 Oct 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Contract worker burnt due to HT line current
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के गूंगेमऊ गांव में मंगलवार की सुबह बिजली का फाॅल्ट ठीक कर रहा संविदा कर्मी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से झुलसे संविदा कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



गूंगेमऊ गांव निवासी अर्जुन विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत है। सुबह वह शटडाउन लेकर गांव में ही बिजली का फाॅल्ट ठीक करने के लिए निकला था। वह गांव के बाहर बिजली के खंभे पर चढ़कर फाॅल्ट ठीक कर रहा था। तभी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता सुनील कुमार मौर्य और टीजी-2 प्रशांत मिश्रा ने अस्पताल पहुंच कर अर्जुन का हाल जाना।
विज्ञापन





हादसे का सबब बनी एचटी लाइन

जगदीशपुर (अमेठी)। एलटी लाइन के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन पावर कॉर्पोेरेशन के कर्मियों के लिए हादसे का सबब बनी है। आए दिन कर्मचारियों को एलटी लाइन के फाॅल्ट को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ना पड़ता है। कर्मचारियों को एलटी लाइन का शटडाउन मिल जाता है, लेकिन हाईटेंशन लाइन चलती रहती है। कर्मचारी जान जोखिम में डाल कर फाॅल्ट को ठीक करते हैं। वहीं, पांडेय का पुरवा वारिसगंज और दाखिनवारा जामो के बीच गुजरी हाईटेंशन लाइन एलटी लाइन को गाईमऊ, गूंगेमऊ, बगाही, हारीमऊ में चार जगहों पर पार करती है। छह महीने पहले बगाही में ट्रांसफार्मर के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के करंट के चपेट में आने से श्रमिक झुलस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed