फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Containment zone becomes rescue work in villages

कंटेनमेंट जोन बने गांवों में चल रहा बचाव कार्य

Fri, 15 May 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Containment zone becomes rescue work in villages
अमेठी। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम के निर्देश पर मुसाफिरखाना कस्बा, बाजार शुकुल के गांव बदलगढ़, अमेठी कस्बा, गौरीगंज के रोहसीखुर्द तथा जायस के नकदैयापुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जोन में नामित संयुक्त टीमें डोर-टू-डोर सर्वे कर 20 बिंदुओं पर सूचना एकत्र करते हुए क्लोज कांटैक्ट के साथ ही क्षेत्र को कोरोना संक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश युद्ध स्तर पर की जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन फेज-3 के शुरूआत में अमेठी में एक भी संक्रमित नहीं होने पर जिला ग्रीन जोन में शामिल किया गया था। पांच मई से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढने से जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित लोगों की पुष्टि होने के बाद डीएम अरुण कुमार ने मुसाफिरखाना व अमेठी कस्बे के साथ बाजारशुकुल के बदलगढ़, गौरीगंज के रोहसीखुर्द तथा बहादुरपुर ब्लॉक के नकदैयापुर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषित जोन में संक्रमण से बचाव के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य के साथ संयुक्त टीमें क्लोज कांटैक्ट खंगालते हुए निर्धारित प्रारूप पर सूचना संकलित करने में जुटी हैं। इतना ही नहीं संक्रमित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी की थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं तो गांव में सैनिटाइजर दवाओं के छिड़काव के साथ ही साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था बनाई गई है।
डीएम ने कंटेनमेंट जोन में शामिल राजस्व गांवों में मेडिकल, सैनिटाइजेशन, डोर स्टेप डिलेवरी, सुरक्षा व पुलिस संबंधी गतिविधियों को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियों को अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया है। डीएम ने शुक्रवार को नकदैयापुर गांव पहुंचकर सील एरिया का निरीक्षण कर अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केंद्र सरकार व गृहमंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों व निगरानी प्रक्रिया का पालन कंटेनमेंट जोन में कराया जा रहा है। जोन में शामिल राजस्व गावों में सभी ग्रामीणों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप लोड कराने के साथ लोगों के क्लोज कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का काम किया जाएगा।
स्वास्थ्य टीमों को लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व जांच करने के साथ संदेह होने या रिपोर्ट के आधार पर उन्हेें क्वारंटीन करने का अधिकार होगा। विशेषज्ञ टीमें घर-घर सर्विलांस का काम करेंगी। लोगों को कोरोना बीमारी व इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

कंटेनमेंट जोन में शामिल राजस्व गांवों में बचाव कार्य के साथ डाटा एकत्र करने के लिए सीडीओ प्रभुनाथ ने बहादुरपुर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को नकदैयापुर गांव में सर्वे के लिए नामित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, प्रधानाध्यापक व नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। सीडीओ ने सभी को बचाव कार्य के दौरान मास्क व गलब्स का प्रयोग अनिवार्य रूप से करते हुए निर्धारित प्रारूप पर डाटा एकत्र करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed