{"_id":"66872e91144802f0780c99b4","slug":"consumers-suffering-due-to-deteriorating-electricity-system-amethi-news-c-96-1-ame1002-121479-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिगड़ी बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिगड़ी बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल
Fri, 05 Jul 2024 04:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती से लोगों की नींद उड़ गई है। रोस्टर के नाम पर सुबह व शाम तीन-तीन घंटे के अतिरिक्त कटौती का भी सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। साथ ही ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की परेशानी अलग से है।
बिजली कटौती की समस्या से जिले के उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल रही है। पहले से फाॅल्ट सही करने के नाम पर हो रही अघोषित कटौती व ट्रिपिंग के बीच शासन ने ग्रामीण क्षेत्र में सुबह-शाम तीन-तीन घंटे के साथ नगरीय क्षेत्र में ढाई घंटे की बिजली कटौती का रोस्टर जारी किया है। सुबह होने वाली बिजली कटौती से सबमर्सिबल नहीं चल पा रहे हैं। लोगों को पेयजल के लिए परेशान उठानी पड़ रही है। खेती-किसानी के साथ कटौती का असर व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में शहर के लोगों को भी परेशानी हो रही है।
बिजली कटौती, शटडाउन व ब्रेक डाउन से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की हालत खराब है। हर घंटे कम से कम दस मिनट की बिजली कटौती की जा रही है। हालांकि पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार रोस्टर के अलावा सिर्फ आपात स्थिति में ही कटौती की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
लो वोल्टेज ने ग्रामीणों को किया परेशान
गौरीगंज विद्युत उपकेंद्र पहाडपुर फीडर से ग्रामीण क्षेत्र के गांव गौरीपुर, आनापुर, विशुनदासपुर, जेठौना समेत कई गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। यहां के ग्रामीण राम प्रकाश मौर्या, सर्वादीन, रामकुमार ने बताया कि कि रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। बिजली आती भी है तो बार-बार ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। पुराने और जर्जर तारों की वजह से ज्यादातर समय फाॅल्ट ठीक करने में ही लग जाता है। इसके अतिरिक्त विद्युत वितरण उपकेंद्र सेमरौता एवं इन्हौना में आधा-एक घंटा से ज्यादा की बिजली कटौती दिन में कई बार होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
नहीं मिल रही ट्रिपिंग से निजात
जामो (अमेठी)। विद्युत उपकेंद्र जामो के पॉवर काॅर्पोरेशन के कर्मचारियों की उदासीनता उपभोक्ताओ को झेलनी पड रही है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण इलाकों में घोषित कटौती से उपभोक्ताओं व किसानों को परेशानी हुई। उपभोक्ता ददन बताते है कि बिजली की आवाजाही से खेत में पानी भरने के लिए इंजन का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह फाॅल्ट ठीक करने के बहाने आठ से दस बार बिजली कटौती हो चुकी है। जेई प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि छह घंटे की कटौती ऊपर से हो रही है।
जगदीशपुर क्षेत्र में भी निर्बाध बिजली नहीं मिल पाने और रुक-रुक कर होने वाली कटौती से खेतों में पानी पहुंचने में दिक्कत हो रही है। लोगों के सबमर्सिबल भी लो वोल्टेज की वजह से नहीं चल पा रहे हैं। इनसेट
दिन में महज ढाई घंटे आपूर्ति
बाजार शुकुल (अमेठी)। उपकेंद्र महोना, बाजार शुकुल से जुड़े उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान हैं। इन केंद्रों पर सुबह 8:25 बजे से 11:25 बजे तक रोस्टर के अनुसार कटौती हो रही है। दिन में 11:25 से दो बजे तक आपूर्ति का रोस्टर है। फाॅल्ट सही करने के नाम पर कटौती हो रही है। इसके बाद शाम को दो से पांच बजे तक दोबारा कटौती का रोस्टर है। ऐसे में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच उपभोक्ताओं को महज ढाई घंटे की आपूर्ति हो रही है। उसमें भी कटौती से गर्मी में लोग परेशान है। इसके अलावा रात में भी बिजली कटौती हो रही है।
रोस्टर के अनुसार दी जा रही आपूर्ति
प्रभारी अधीक्षण अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि सभी क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति हो रही है। गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए नियमित निगरानी की जा रही है। फाॅल्ट होने पर भी तय समय में उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी जाती है। फिर भी यदि किसी क्षेत्र में समस्या है तो जांच करवाते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।