फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Construction of jail started on acquired land in Sakrawan

Amethi News: सकरावां में अधिग्रहीत भूमि पर जेल का निर्माण शुरू

Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Construction of jail started on acquired land in Sakrawan
गौरीगंज (अमेठी)। शहर से सटे सकरावां गांव स्थित 27.8 हेक्टेयर भूमि पर 990 बंदी क्षमता की जेल का निर्माण शुक्रवार को भूमि पूजन के बाद शुरू हो गया। जेल निर्माण पर 176 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी जिम्मेदारी वैसकान इंजीनियर्स लिमिटेड को दी गई है।
विज्ञापन

अमेठी जिले का गठन एक जुलाई 2010 को हुआ था। जिले में रायबरेली की तिलोई व सलोन तो सुल्तानपुर की अमेठी, गौरीगंज व मुसाफिरखाना तहसीलों को शामिल किया गया था। जिला स्थायी होने के बाद यहां जिला कारागार बनाने की कवायद शुरू हुई। इसके लिए सैंठा रोड स्थित सकरावां गांव में भूमि चिन्हित की गई। 25.688 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन कार्य पूरा होने के बाद करीब पांच-छह वर्ष पूर्व भूमि क्रय की जा चुकी है। कारागार विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव अक्तूबर 2022 में कैबिनेट की मंजूरी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

मंजूरी मिलने के बाद शासन ने जिले में कारागार निर्माण के लिए अप्रैल 2023 में एक अरब 76 करोड़ 12 लाख 42 हजार रुपये के प्रस्ताव को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति देते हुए पहली किश्त के रूप में निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए थे। धनराशि निर्गत होने के बाद लोक निर्माण विभाग अयोध्या ने निविदा के माध्यम से वैसकान इंजीनियर्स लिमिटेड को मानक के अनुसार निर्माण कार्य 20 माह में पूरी करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था ने शुक्रवार को विधि विधान से भूमि पूजन कर निर्माण शुरू कर दिया। इस मौके पर पीडब्लूडी के सहायक अभियंता पीके सिंह, प्रोजेक्ट इंचार्ज टीवी अटोले, ग्राम प्रधान सकरावा दीपक सिंह व कंपनी के निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।


कारागार में यह होगा निर्माण
सकरावा गांव में निर्मित होने वाले कारागार में बाउंड्रीवाल के साथ 110 बंदी क्षमता की नौ बैरक, दस चार मंजिला आवासीय भवन, पेयजल, प्रसाधन, फार्म हाउस समेत अन्य अवस्थापना की सुविधा का निर्माण होगा।

बंदी के परिजनों को मिलेगी सहूलियत
अमेठी में कारागार नहीं होने से केस दर्ज होने के बाद गौरीगंज, अमेठी व मुसाफिरखाना तहसील के अभियुक्तों को जिला कारागार सुल्तानपुर तो तिलोई तहसील के अभियुक्तों को रायबरेली कारागार में बंद किया जाता है। पुलिस कर्मियों को परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं, बंदी के परिजनों को गैर जिले की परिक्रमा करनी पड़ रही है। गौरीगंज के सकरावा मेंं जेल बनने के बाद कैदियों/बंदियों के परिवारीजनों को उनसे मिलने के लिए दूसरे जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

ग्रामीणों ने जताया विरोध जेल निर्माण का भूमि पूजन करने पहुंचे वैसकान इंजीनियर्स लिमिटेड के कर्मियों के लोगों को निर्माण की कवायद करते देख आस-पड़ोस के कुछ निर्माण करने से मना करने लगे। आक्रोशित लोगों का विरोध देते हुए संस्था के कर्मियों ने मामले की सूचना डीएम को दी। सूचना के बाद डीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीदार दिग्विजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक अंखड देव मिश्र ने समझा-बुझाकर शांत कराते हुए भूमि पूजन कार्य पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed