फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Construction of consumer forum building will start soon

Amethi News: जल्द शुरू होगा उपभोक्ता फोरम के भवन का निर्माण

Sat, 20 Jan 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Construction of consumer forum building will start soon
भवन का भूमि पूजन करते लोग
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम को जल्द ही अपना भवन मिल जाएगा। शहर के सुभावतपुर वार्ड में न्यायालय की स्थापना के लिए शुक्रवार को उप्र राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


जिले में उपभोक्ताओं से जुड़े वादों का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से 2015 में कलेक्ट्रेट स्थित अस्थायी कक्ष में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम न्यायालय का संचालन शुरू हुआ था। यह न्यायालय अभी तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भवन में संचालित हो रहा है। शुक्रवार को राज्य उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार व निबंधक प्रदीप कुमार ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, सदस्य एम. पांडेय, बार एसोसिएशन अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, कृपाशंकर तिवारी व राजेंद्र शुक्ल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम का निर्माण होने से वादकारियों की सहूलियत मिलेगी तो न्यायालय संचालित करने में कर्मचारियों को होने वाली परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed