फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Construction of 12 model ration shops started

Amethi News: राशन की 12 मॉडल शाॅप का निर्माण शुरू

Tue, 29 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 29 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Construction of 12 model ration shops started
अमेठी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के तहत संचालित 75 कोटे की दुकानों को मॉडल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। 12 गांव में चिन्हित भूमि पर मनरेगा योजना से निर्माण भी शुरू हो गया है। ग्रामीणों को इन कोटे की दुकान से राशन के साथ अन्य योजनाओं की भी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

शासन ने ग्रामीणों को सुविधा देने के लिए कोटे की दुकानों को मॉडल दुकान के रूप में तैयार कर संचालित करने की योजना बनाई है। जिले की 75 कोटे की दुकान का चयन भी हो चुका है। चयन के बाद 12 गांवों में चिन्हित भूमि पर मॉडल शॉप के निर्माण का काम शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन

इन दुकानों पर बिजली बिल भुगतान, सीएससी सेवाएं, पीएम वाणी के अंतर्गत ब्रॉडबैंड सेवा समेत आम जनमानस के रोजमर्रा की वस्तुओं की बिक्री होगी। एक स्थान पर राशन के साथ अन्य जन उपयोगी सामग्री मिलने व योजना का लाभ मिलने से उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में निर्माण शुरू
मनरेगा योजना के तहत आठ लाख रुपये प्रति दुकान की दर से अमेठी ब्लाॅक में महमूदपुर, भादर में टीकरमाफी, भेटुआ में सरुवावां, संग्रामपुर में पुन्नपुर, गौरीगंज में भटगवां, शाहगढ़ में शाहगढ़, जामो में घाटमपुर, मुसाफिरखाना में दादरा, जगदीशपुर में कठौरा, बहादुरपुर में पीढ़ी, सिंहपुर में इन्हौंना व तिलोई में तिलोई माडल शाप के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।

अन्य ग्राम पंचायतों में शुरू होगा कार्य
मॉडल शॉप निर्माण के लिए प्रस्तावित 75 दुकानों में 12 में काम शुरू हो गया है। अन्य ग्राम पंचायतों में भी काम शुरू कराने की कोशिश की जा रही है। दुकान का संचालन होने के बाद उपभोक्ताओं व ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
नीलेश उत्पल- जिला पूर्ति अधिकारी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed