फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   constables beaten ex gram pradhan nominee

सिपाहियों ने पूर्व प्रधान प्रतिनिधि को सरेआम पीटा

Sat, 02 Apr 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
constables beaten ex gram pradhan nominee
भादर (अमेठी)। रायपुर के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को सिपाहियों से दो युवकों को छोड़ने की बात कहना भारी पड़ा। नाराज सिपाहियों ने पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से अभद्रता करते हुए उनकी जमकर पिटाई की। मारपीट से आहत पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एसपी व डीजीपी से करते हुए सिपाहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रामगंज बाजार में मॉडल थाना रामगंज की पुलिस चौकी है। शुक्रवार को रामगंज सोनारी मार्ग पर रवि जायसवाल के गोदाम के पास कस्बे के ही दो युवक आपस में भिड़े थे। इसी बीच रायपुर के पूर्व ग्राम प्रधान विजय प्रकाश गुप्त मौके पर पहुंच गए। कस्बे के ही दोनों युवकों को भिड़ा देख उन्होंने बीच-बचाव शुरू कर दिया। मामला शांत भी हो गया। इसी बीच रामगंज चौकी पर तैनात सिपाही मनोज कुमार अन्य दो सिपाहियों के साथ जीप से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मामला शांत हो जाने के बावजूद सिपाही दोनों युवकों को पुलिस चौकी पर ले जाने लगे। विजय प्रकाश गुप्त ने इसका विरोध किया तो सिपाहियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। विजय प्रकाश ने एसपी व डीजीपी को भेजे गए शिकायती पत्र में पूरे मामले की जांच कराकर तीनों सिपाहियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चौकी प्रभारी रामगंज हरदेव सिंह ने बताया कि दो युवक आपस में लड़ रहे थे। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भी इसमें शामिल थे, इसलिए सिपाही और उनमें कुछ बातचीत हुई। मारपीट किए जाने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed