{"_id":"5e35c47e8ebc3e4aeb5a5192","slug":"constable-and-advocate-amethi-news-lko506142268","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने अधिवक्ता पर तानी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने अधिवक्ता पर तानी पिस्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। तहसील से शनिवार दोपहर घर जा रहे के अधिवक्ता ने एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता का कहना कि सिपाही ने उन पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। साथ ही बार एसोसिएशन को भी घटना से अवगत कराया है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आरोपी सिपाही पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शहर के गायत्री नगर निवासी धर्मेंद्र नाथ शुक्ल स्थानीय तहसील में अधिवक्ता हैं। शनिवार दोपहर वे बाइक से अपने पैतृक गांव गौरीगंज थाना क्षेत्र के पंडरी जा रहे थे। उन्होंने बाइक पर एक बोरी यूरिया खाद भी लाद रखी थी। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र में ककवा मार्ग स्थित गांव पूरे नत्थन शुक्ल के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में वे बाल-बाल बच गए लेकिन बाइक पर लदी खाद की बोरी फट गई। आरोप है कि दुर्घटना के बाद चालक ने कार रोककर अभद्रता शुरू कर दी। अधिवक्ता के विरोध करने पर कार चालक ने खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताया।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने शिकायती पत्र में बताया है कि सिपाही ने दो कत्ल पहले करने की बात कहते हुए पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ती देख सिपाही कार लेकर मौके से भाग गया। अधिवक्ता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
इसके साथ ही घटना की जानकारी तहसील बार एसोसिएशन को भी दी है। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक पीयूषकांत राय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।