फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressmen took a pledge to follow the footsteps of Rajiv Gandhi

Amethi News: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 21 Aug 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took a pledge to follow the footsteps of Rajiv Gandhi
ग्रामपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को फल वितरित करते कांग्रेसी।
अमेठी सिटी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के 81वें जन्मदिन पर बुधवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कंप्यूटर क्रांति के जनक को याद कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेसियों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। राजीव गांधी संदेश साइकिल रेस प्रतियोगिता को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 25 प्रतिभागियों ने राजीव गांधी के आदर्शों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में मुंशीगंज के मुलायम सिंह यादव प्रथम, तिलोई के विक्की यादव द्वितीय और प्रदीप यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अमेठी की धरती हमेशा उनके योगदान को याद रखेगी।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अनुराग सिंह ने जिला पुस्तकालय में पूर्व प्रधानाचार्य स्वामी शरण सिंह, केडी द्विवेदी, मुनीर खां को सम्मानित करने के साथ 51 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सगरा तिराहा स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




संचार क्रांति के जनक रहे राजीव गांधी

भादर/जामों (अमेठी)। कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लाल माधव सिंह, पवन दूबे, रवींद्र मौर्य, पंकज पांडेय, दयाराम यादव, संतोष शर्मा अजय सिंह गांधी व अन्य मौजूद रहे। ब्लाॅक अध्यक्ष राममनोहर सरोज की अगुवाई में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। हरिश्चंद्र त्रिपाठी, अभयदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक रहे। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अवनीश मिश्र, अखिलेश कुमार तिवारी, जैनेंद्र यादव, हिमांशु दुबे, विक्रम सिंह सहित कई मौजूद रहे।

सद्भावना दिवस पर छात्राओं को बांटे फल
संग्रामपुर/मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को फल वितरित किए। ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और सूचना क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। इस दौरान विनोद सिंह विन्नू, शिवेंद्र सिंह, अंबरेश शुक्ला, लालता सरोज, बबलू सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। निजामुद्दीनपुर चौराहे पर दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य संजय गुप्ता ने सेवादल कार्यकर्ताओं को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुनव्वर अली, विजय निषाद, रिपन राय, जहीर अहमद, पीएन कनौजिया, वीरेंद्र यादव, विंध्यालाल निषाद, आनंद सहित कई मौजूद रहे।



सद्भाव बनाए रखने का आह्वान

बाजार शुकुल/सिंहपुर (अमेठी) ब्लॉक अध्यक्ष मजीद अहमद के साथ पार्टी के कार्यकर्ता राजीव त्रिवेदी, जय सिंह पाली, सुरेश श्रीवास्तव, राजकुमार चौहान और बब्बन द्विवेदी ने सहित अन्य नेताओं ने उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रमोहन तिवारी संग पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएचसी के डॉक्टरों की मौजूदगी में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शैलेश मौर्या, हरिनाम सिंह, कमाल अहमद, विनय सरोज, नंदकुमार पांडेय, देवेंद्र शुक्ला, तबरेज आलम सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed