फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressmen celebrated Priyanka Gandhi's birthday

Amethi News: कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

Mon, 13 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated Priyanka Gandhi's birthday
गौरीगंज ​स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर केक काटते पदा​धिकारी। -पार्टी
अमेठी सिटी। वायनाड सांसद व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कांग्रेसियों ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं, गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष का कैलेंडर भेंट करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी देश के साथ अमेठी की जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहती हैं। वहीं, अमेठी में कार्यवाहक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवमणि तिवारी की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में केक काटा गया।
विज्ञापन





संग्रामपुर के सोनारी कनू गांव में कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष हीरामणि कनौजिया की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, रमाकांती, प्रवक्ता अनिल सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, रामबरन कश्यप, शत्रुघ्न सिंह, शकील इदरीशी, शुभम सिंह, दीपक आर्य आदि मौजूद रहे। फुरसतगंज में प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर नहर कोठी चौराहे के निजी पब्लिक स्कूल परिसर में केक काटकर और लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई l इस मौके पर पवन शुक्ला, राजू गूजर, शशि जायसवाल, इंद्र प्रसाद माली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








जामो ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत संभई के पूरे दिर्गज सिंह निवासी जिला महासचिव गीता सिंह के आवास पर प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अवसर पर राजीव लोचन तिवारी, रविशंकर त्रिपाठी, अभयदत्त चौबे, महेश तिवारी, आदि मौजूद रहे। बाजारशुकुल में कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया के नेतृत्व में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष बब्बन द्विवेदी, सुरेश श्रीवास्तव, अयाज अहमद, विनोद मौर्य मौजूद रहे। इसी तरह भादर, इन्हौना, सिंहपुर, मुसाफिरखाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed