फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress workers protested against smriti

सड़क पर उतरे कांग्रेसी, डेढ़ घंटे हाईवे जाम

Fri, 29 Jul 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against smriti
30 : गौरीगंज : हाईवे जाम होने के बाद कांग्रेसियों को जबरन उठाते पुलिस कर्मी।-संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा संसद में सोनिया गांधी से हुई बहस ने कांग्रेसियों को आक्रोशित कर दिया है। नाराज कांग्रेसियों ने शुक्रवार दोपहर बाद पहले केंद्रीय कार्यालय में बैठक की। बैठक से निकला कांग्रेसियों का हुजूम सब्जी मंडी पहुंचा और बांदा टांडा हाईवे को जाम कर दिया। कांग्रेसी स्मृति का पुतला न फूंक सकें इसके लिए पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। बावजूद इसके कांग्रेसियों ने शहर में दो स्थानों पर स्मृति का पुतला फूंका। बाद में पुलिस 132 कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन गई जहां से देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

संसद भवन में हुई तकरार की आग शुक्रवार को जिला मुख्यालय तक पहुंच गई। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शहर स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमा होने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होने की सूचना पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पूरे जिले की फोर्स के साथ पीएसी व क्यूआरटी के सिपाहियों की मदद से कांग्रेस कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यालय के अंदर एकत्र कार्यकर्ता दोपहर करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में बाहर निकल पड़े। हाईवे पर पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए संसद में तकरार का विरोध करते सब्जी मंडी पहुंच गए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। हाईवे जाम होने के बाद प्रशासन परेशान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर प्रशासन हाईवे जाम खुलवाने की कोशिश में जुटा था इधर कार्यालय गेट के साथ ही सब्जी मंडी में कुछ कार्यकर्ताओं ने स्मृति का पुतला फूंक दिया। काफी देर तक पुलिस प्रशासन जाम खत्म कराने की कोशिश में जुटा रहा लेकिन सफलता न मिलने पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पुलिस ने धरना स्थल से वाहन में डाल कर पुलिस लाइन भेजना शुरू किया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में जमकर तकरार भी हुई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्मृति ईरानी द्वारा किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान निंदनीय है, यदि उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया तो कांग्रेस व्यापक विरोध आंदोलन व प्रदर्शन करेगी। स्मृति ईरानी के इस कृत्य से कांग्रेसी आहत हैं। इस मौके पर पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आशीष शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, विवेकानंद पाठक, शुभम सिंह, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, शकील इदरीसी, अशोक हिटलर, प्रांजल तिवारी, फरहान वारसी, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद मिश्र व डॉ. अरविंद चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छावनी में तब्दील रहा जिला मुख्यालय
सुबह करीब दस बजे पुलिस को कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. इलामारन जी. ने कई थानों की पुलिस को गौरीगंज पहुंचने का निर्देश दिया। देखते ही देखते कांग्रेस कार्यालय समेत मुख्यालय के कई स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोपहर बाद गिरफ्तारी होने के बाद भी पुलिस मुस्तैद रही।

आनन-फानन किया मार्ग डायवर्जन
कांग्रेसियों के सड़क पर निकलने तथा टांडा-बांदा मार्ग स्थित सब्जी मंडी के पास उनके धरने पर बैठ जाने से आवागमन बाधित हो गया। पुलिस अफसरों ने आनन-फानन अमेठी व मुसाफिरखाना तिराहे से मार्ग को डायवर्ट कर दिया। इन मार्गों से आने वाले वाहनों को महिला थाने के पास से सुल्तानपुर की ओर निकाला गया। वहीं सुल्तानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को एसपी आवास मोड़ से महिला थाना होते हुए अमेठी मार्ग से रवाना कराया गया।

29 : गौरीगंज : शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी।-संवाद

29 : गौरीगंज : शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी।-संवाद- फोटो : AMETHI

31 : गौरीगंज : हाईवे जाम करने वाले कांग्रेसियों को घसीटकर वाहन पर ले जाते पुलिस कर्मी।-संवाद

31 : गौरीगंज : हाईवे जाम करने वाले कांग्रेसियों को घसीटकर वाहन पर ले जाते पुलिस कर्मी।-संवाद- फोटो : AMETHI

32 : गौरीगंज : कांग्रेस कार्यालय गेट पर स्मृति का पुतला फूंकते कांग्रेसी।-संवाद

32 : गौरीगंज : कांग्रेस कार्यालय गेट पर स्मृति का पुतला फूंकते कांग्रेसी।-संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed