फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress raised questions on BJP regarding the development of Amethi

Amethi News: अमेठी के विकास को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर खड़े किए सवाल

Thu, 25 Jan 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 25 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress raised questions on BJP regarding the development of Amethi
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित केंद्रीय जनसंपर्क कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने भाजपा पर अमेठी के लिए कांग्रेस शासन कॉल में प्रस्तावित योजनाओं को समाप्त करने या दूसरे प्रांत में स्थापित करने की बात कहकर कागजों में झूठे वादों से विकास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यकाल में अमेठी 380 करोड़ की लागत से अमेठी- ऊंचाहार नई रेल लाइन समेत हजारों करोड़ अन्य रेलवे विस्तार की मंजूरी की घोषणा हुई। लेकिन, भाजपा सरकार में अमेठी ऊंचाहार रेल लाइन को निरस्त करा दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने केंद्रीय मंत्री पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लगातार 10 वर्षों में झूठी बयान बाजी कर राहुल गांधी के प्रयास से मंजूर व प्रस्तावित कार्यों को खुद श्रेय लिया जा रहा है। समन्वयक मनीष मिश्र ने कहा कि अमेठी गांधी परिवार की कर्म -भूमि है। अनिल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र, प्रदेश सचिव फरहान वारसी, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, अर्जुन पासी, नरसिंह बहादुर सिंह, अशोक सिंह हिटलर, नगर पालिका परिषद जायस अध्यक्ष मनीषा,प्रेम नरायण तिवारी, रवि तिवारी, डॉ नरेंद्र मिश्र व शत्रुहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed