फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against inflation
अमेठी। लगातार बढ़ती महंगाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। जुलूस के साथ तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की, प्रशासन को ज्ञापन दिया। बुधवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय से थाली बजाकर प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। तहसील परिसर में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। ज्ञापन में बताया गया है कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते खाद्य तेलों, रसोई गैस, दाल और अन्य घरेलू सामानों एवं आवश्यक वस्तुओं तथा डीजल पेट्रोल के मूल्यों में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

सरकार बेतहाशा महंगाई बढ़ाकर जनता पर बोझ डालने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर रोक लगाने एवं सामानों के मूल्य कम किए जाने की मांग उठाई है। मौके पर अनुराग उर्फ बंशी शुक्ल, शिवेंद्र विक्रम सिंह, कर्मवीर सिंह, शुभम सिंह व प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed