{"_id":"636bfcf95eb8ee1af6066875","slug":"congress-party-worker-protest-on-dengue-situation-in-district-amethi-news-lko656398879","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार व्यवस्था बेहतर कराने प्रदर्शन पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार व्यवस्था बेहतर कराने प्रदर्शन पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। डेंगू व मलेरिया बुखार के बावजूद उपचार व बचाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नाराज कांग्रेसी बुधवार को प्रदर्शन पर उतर आए। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी व प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में कीटनाशक/ एंटीलार्वा व दवाओं का छिड़काव कराने के साथ अस्पतालों में उपचार व दवा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
अक्तूबर माह में हुई बेमौसम बरसात के बाद जिले में मच्छर जनित डेंगू व मलेरिया का प्रकोप इन दिनों बढ़ गया है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को प्रदर्शन पर उतर आए। कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय में बैठक करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचेे, प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार को दिया।
ज्ञापन में स्वास्थ्य, पंचायतीराज व नगरीय निकाय कार्यालय की ओर से संक्रमण फैलने के बावजूद लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नियमित एंटी लार्वा, कीटनाशक व अन्य दवाओं का छिड़काव कराने, साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की।
विज्ञापन
अस्पतालों में जांच, उपचार व भर्ती करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए संक्रमितों/ मरीजों को अस्पताल से दवा मुहैया कराने की व्यवस्था करने की मांग की। कांग्रेसियों ने मांगेें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, शत्रुघ्न सिंह, अनिल सिंह, विजय पासी, धर्मेद्र शुक्ल व फतेह बहादुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।