{"_id":"622b863f73af2b55e23bd1e9","slug":"congress-battling-with-existential-crisis-in-the-district-amethi-news-lko6213004155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अस्तित्व के संकट से जूझ रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अस्तित्व के संकट से जूझ रही कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कभी कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी जिले में कांग्रेस अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में खाता नहीं खोल पाने वाली पार्टी का जनाधार 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की हार के बाद तेजी से खिसक रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव से इस चुनाव में पार्टी को मिले मतों की तुलना करें तो पता चलता है कि पार्टी अस्तित्व के संकट से जूझ रही है।
देश में अस्तित्व के संकट से जूझ रही पार्टी की दशा जिले में भी कमोवेश वही है। कभी जिले की अधिकांश विधानसभा सीटों पर विजय पताका फहराने वाली पार्टी दो चुनावों से खाता तक नहीं खोल सकी है। आंकड़े बताते हैं कि पार्टी जिले में लगातार अपना जनाधार खोती जा रही है।
2017 के विधानसभा चुनाव में अमेठी विधानसभा में पार्टी को 10.36 प्रतिशत, गौरीगंज में 25.61 प्रतिशत, तिलोई में 18.30 प्रतिशत तथा जगदीशपुर में 35.03 प्रतिशत मत मिले थे। इस चुनाव में गौरीगंज व जगदीशपुर में पार्टी रनर तो तिलोई व अमेठी में तीसरे स्थान पर रही थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से पराजित होने के बाद राहुल गांधी ने अमेठी से दूरी बनाई तो लोगों का मोह भी पार्टी से कम होता गया।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 के पहले जगदीशपुर में राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो कर अमेठी में वापसी का संकेत देते हुए 25 फरवरी को अमेठी के विशेषरगंज व जगदीशपुर में जनसभा कर पार्टी का अस्तित्व बचाने की कोशिश भी की। लेकिन पार्टी का वोट बैंक बचाने में नाकाम साबित हुए। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट बैंक में जमकर सेंधमारी हुई। गौरीगंज में रनर होने का तमगा भी हाथ से दूर हो गया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मिले मत पिछले चुनाव की अपेक्षा कम रहे।
घट गया मत प्रतिशत
विधानसभा निर्वाचन के मतों की गणना के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार विधानसभा 2017 में चारों विधानसभा में 7,77,529 मतों में 1,74,240 मत कांग्रेस का प्राप्त हुए थे। जो संपूर्ण मतदान का 22.04 प्रतिशत था। जबकि विधानसभा निर्वाचन 2022 में पड़े 8,00,928 मतों में कांग्रेस को महज 1,31,513 मत ही मिले। यह पड़े मत का 16.42 प्रतिशत है।
2017 विधानसभा चुनाव में मिला मत व प्रतिशत
विधानसभा पड़े मत प्राप्त मत प्रतिशत
तिलोई 1,95,749 35,837 18.30
जगदीशपुर 1,93,020 67,619 35.03
गौरीगंज 2,01,407 51,469 25.61
अमेठी 1,87,716 20,291 10.36
.........................................................................
योग 7,77,529 1,74,240 22.04
2022 विधानसभा चुनाव में मिला मत व प्रतिशत
विधानसभा पड़े मत प्राप्त मत प्रतिशत
तिलोइ 2,04,940 21,978 10.72
जगदीशपुर 2,03,268 66,491 32.71
गौरीगंज 2,02,856 28,964 14.28
अमेठी 1,89,864 14,080 7.42
योग 8,00,928 1,31,513 16.42