{"_id":"648cabe8fc6c3894280f2dc9","slug":"computer-studies-now-compulsory-in-secondary-schools-amethi-news-c-96-1-ame1002-617-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: माध्यमिक विद्यालयों में अब कंप्यूटर पढ़ाई अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: माध्यमिक विद्यालयों में अब कंप्यूटर पढ़ाई अनिवार्य
Sat, 17 Jun 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय
गौरीगंज (अमेठी)। शैक्षिक सत्र 2023-24 में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को असुविधा नहीं होगी। अब तक वैकल्पिक विषय होने से कॉलेज कंप्यूटर शिक्षण में रूचि नहीं लेते थे। शासन ने कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की योजना बनाते हुए मौजूद संसाधनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग जिले में 35 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त व 199 वित्तविहीन इंटर कॉलेज संचालित कराता है। अभी तक राजकीय व एडेड कॉलेजों में कंप्यूटर विषय नहीं पढ़ाया जाता था। कुछ वित्त विहीन इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर विषय की पढ़ाई होती थी। सभी इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है।
इस बार शासन ने शैक्षिक सत्र 2023-24 में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने की योजना बनाई है। कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य की जा सके इसके शासन इंटर कॉलेज में मौजूद आधारभूत सूचनाएं निश्चित प्रारूप पर मांगी है। विद्यालय का नाम, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के सृजित पद, कंप्यूटर विषय की मान्यता की हाईस्कूल व इंटर स्तर की स्थिति आदि है। विद्यालयों से आवश्यक जानकारी मिलने के बाद कंप्यूटर विषय के शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। सूचना मिलने के बाद पहले चरण में राजकीय व एडेड स्कूलों में इसे लागू किया जाना है।
तकनीकी शिक्षा को मिलेगा प्रोत्साहन
कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान समय आवश्यक हो गई है। ऐसे में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने में विद्यार्थियों को असुविधा नहीं हो इसके लिए शासन ने कंप्यूटर शिक्षा देने की योजना बनाई जा रही है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने में असुविधा नहीं होगी। इंटर कॉलेजों को पत्र भेजकर सूचना निर्धारित प्रारूप पर देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
संगीता सिंह-प्रभारी डीआईओएस