{"_id":"6a99c4cb589765dd2c05377b","slug":"computer-center-operator-dies-after-being-bitten-by-a-venomous-creature-amethi-news-c-96-1-ame1015-174917-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विषैले जंतु के काटने से कंप्यूटर सेंटर संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विषैले जंतु के काटने से कंप्यूटर सेंटर संचालक की मौत
Fri, 04 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर। शिवरतनगंज कस्बा निवासी कंप्यूटर सेंटर संचालक रजनीश कुमार दीक्षित उर्फ अतुल (28) की विषैले जंतु के काटने के तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।
पिता गिरीश चंद्र दीक्षित के मुताबिक रजनीश राजाफत्तेपुर कस्बे के आनंदनगर चौराहे पर कंप्यूटर सेंटर चलाते थे। मंगलवार को उन्हें किसी विषैले जंतु ने काट लिया था। परिजन उपचार कराने के बाद उन्हें घर ले आए थे। उस समय उनकी हालत ठीक थी। बृहस्पतिवार को सेंटर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
साथी उन्हें तिलोई स्वशासी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रजनीश की मौत से पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद बेटा ही उनका सहारा था। अब बेटे की मौत से वह टूट गए हैं। छोटा भाई मनीष दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। भाई की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। रजनीश का ढाई वर्षीय बेटा अथर्व अभी पिता की मौत से अनजान है।