{"_id":"657f46a3000bf769ba0d5fd5","slug":"complete-the-overbridge-work-otherwise-the-tender-will-be-cancelled-amethi-news-c-96-1-ame1002-10583-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ओवरब्रिज का काम करें पूरा वर्ना निरस्त होगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ओवरब्रिज का काम करें पूरा वर्ना निरस्त होगा टेंडर
Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पूरा करने में लापरवाही बरतने पर सेतु निगम शिकंजा कसा है। कंपनी चार वर्षों से इसे बना रही है। सेतु निगम ने संबंधित ठेकेदार को पत्र लिखकर कहा है कि ओवरब्रिज का जो भी काम अधूरा है, उसे अतिशीघ्र पूरा करें वर्ना टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा। शहर के ककवा रोड स्थित 102 बी रेलवे क्रॉसिंग पर 21.87 करोड़ की लागत से 616.550 मीटर लंबा ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। निर्धारित समयावधि बीतने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ओवरब्रिज पर आधी अधूरी काली डामर कोडिंग कर उसे छोड़ दिया गया है। इस ओवरब्रिज की लंबाई 650 मीटर है। इसके दोनों साइड बनने वाली सर्विस रोड का निर्माण काम की शुरुआत नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोग बोले, करेंगे आमरण अनशन
स्थानीय निवासी अंकेश अग्रवाल, दीप चंद्र कसौधन, सोनू कसौंधन, गिरीश कसौधन, अंकुर अग्रवाल, सत्य नारायण बरनवाल ने कहा कि अगर निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं कराया जाता और हालात यही रहे तो हम लोग आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। कहा कि निर्माण कार्य कराने वाले अधिकारी न ही यहां आते हैं और न ही इनका फोन उठता है। ऐसे में हम लोग अपनी शिकायत कहां लेकर जाएं।
जल्द होगा काम
सेतु निगम के जेई एसडी यादव ने बताया कि सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज पर जो काम कराए जाने थे, उसे करा दिया गया है। अब आरीवाल व सर्विस रोड का निर्माण होना है। उसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। संबंधित ठेकेदार को कहा गया है कि अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराएं वर्ना टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।