फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Complete pending tasks on time, otherwise action will be taken

Amethi News: रुके कार्यों को समय से पूरा करें, नहीं तो होगी कार्रवाई

Wed, 12 Jun 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Complete pending tasks on time, otherwise action will be taken
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लंबित कार्य को पूरा कराते हुए जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को एसडीएम ने जिम्मेदारों के साथ बैठक कर निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को राजस्व, विकास, पंचायत, पशुपालन विभाग के साथ बैठक कर योजनाओं की हकीकत देखते चर्चा की। राजस्व विभाग की बैठक में लेखपालों को हदबरारी और बंटवारे के मामले में त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ जनशिकायतों की फौरी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

विकास पंचायत और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भीषण गर्मी को देखते हुए तालाबों में जल भरवाने, गोशालाओं के नियमित निरीक्षण कर पशुओं के चारा पानी और उनके स्वास्थ्य की देखरेख रखने को कहा। सड़कों और नहरों के किनारे तथा चरागाहों में पौधरोपण की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ जामो शेर बहादुर, बीडीओ गौरीगंज विजयंत कुमार सिंह, राम मिलन एडीओ आइएसबी शाहगढ़, डॉ ज्ञान प्रकाश उप मुख्य पशुधन अधिकारी शाहगढ़, डॉ. उमाकांत सिंह पशुधन अधिकारी जामो व तहसील गौरीगंज के राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed