फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Complaints about EVM malfunction continued

Amethi News: ईवीएम में खराबी की शिकायतें आतीं रहीं

Tue, 21 May 2024 04:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Complaints about EVM malfunction continued
अमेठी सिटी। ईवीएम से मतदान के दौरान कई केंद्रों पर मतदान अधिकारी मशीनों की सेटिंग नहीं कर सके तो कई जगहों पर तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीठासीन व अन्य जिम्मेदारों ने कंट्रोल रूम में जानकारी देकर कहा कि ईवीएम नहीं चल रही, जिससे मतदान में बाधा आ रही है। फौरन उन्हें फोन पर ही मशीन फिर से चालू करने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सुबह से लेकर शाम तक कई बार यह समस्या आई, जिसमें विभागीय अधिकारियों की मदद से समस्या का समाधान भी कर दिया गया। ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल युनिट, बैटरी आदि से जुड़ी समस्याएं आईं तो मतदाता से लेकर अधिकारी परेशान हो उठे। विभागीय इंजीनियरों ने समस्या दूर की। कलेक्ट्रेट में तीन से चार जगहों पर संचालित हो रहे कंट्रोल रूम में चहल-पहल का माहौल बना रहा। कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी संभाल रहे एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र ने बताया कि चुनाव में छोटी-छोटी समस्याएं आती रहती हैं। सबका फौरन समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन


वेबकाॅस्टिंग के माध्यम से देते रहे निर्देश
जिले के 809 संवेदनशील बूथों पर इस बार वेबकाॅस्टिंग की गई। वेबकाॅस्टिंग के माध्यम से सभी बूथों पर हो रही गतिविधि की डिजिटल रिकार्डिंग हुई है। मतदान को छोड़कर अन्य सभी पहलू रिकार्ड हुए हैं। वेबकाॅस्टिंग रूम का डीएम निशा अनंत और एसपी अनूप कुमार ने सोमवार की सुबह मतदान शुरू होने से पहले जांच की। किसी भी गलती पर फौरन टोकने के निर्देश रहे। कर्मचारियों ने बताया कि इसमें दोनों तरफ से बातचीत की जा सकती है। बूथ पर लगे कैमरे से आवाज सुनी जा सकती है, व कंट्रोल रूम से निर्देश दिए जा सकते हैं। मतदान स्थल कंपार्टमेंट सहित अन्य कई गतिविधियों के बारे में निगरानी करते हुए अधिकारी दिन भर निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में अशुद्धियों की खूब हुईं शिकायतें
मतदाता सूची की अशुद्धियों पर मतदान केंद्र में खूब शिकायतें हुई। लोगों ने कंट्रोल रूम में भी फोन कर शिकायत दर्ज कराईं। जबकि अन्य माध्यमों से भी मतदान केंद्रों पर शिकायतें होती रहीं।
जिंदा लोगों को मृत दिखाने की शिकायतें भी आईं। जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने शिकायत के जवाब में लिखा है कि निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के पश्चात बीएलओ के माध्यम से मतदान केंद्र पर मतदाता सूची का प्रकाशन कराया गया था। नाम कटने के संबंध में शिकायत, आपत्ति या आवेदन नहीं प्राप्त हुआ।
इन बूथों पर खराब हुईं ईवीएम
विधानसभा जगदीशपुर शुकुलबाजार के बूथ संख्या-94 पीरजादा सरइया में ईवीएम खराब होने की शिकायत दोपहर करीब दो बजे की गई। डीएम के अनुसार जोनल मजिस्ट्रेट ने बताया कि इवीएम की बैटरी खराब थी, जिसे तत्काल बदलकर मतदान शुरू करा दिया गया।

शुकुलबाजार के ही केसीआरसी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 63 पर मशीन खराब होने की शिकायत की गई। डीएम की ओर से बताया गया कि वीवीपैट हीट हो गया था, जिसे बदलकर मतदान चालू कर दिया गया। वहीं मतदान की शुरुआत में संसारीपुर बूथ संख्या 372 पर इवीएम मशीन खराब हो गई थी, डीएम के अनुसार इवीएम बदलकर मतदान चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed