फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Complained 10 times, encroachment not removed

Amethi News: 10 बार की शिकायत, नहीं हटा अतिक्रमण

Sun, 21 Sep 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Complained 10 times, encroachment not removed
 मुसाफिरखाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायत करने पहुंचे नगरवासी। -संवाद
मुसाफिरखाना। साहब... भूमि है न ही राशन कार्ड। वृद्धावस्था में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। पति की मृत्यु के बाद राजस्व कर्मियों की लापरवाही से पुश्तैनी भूमि दोनों बेटों के नाम चली गई है, उसमें हिस्सा नहीं मिला। ये बातें शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजय चौहान व एसपी अपर्णा रजत कौशिक से न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे लुसई गांव निवासी सूरजकली ने कहीं।
विज्ञापन




डीएम ने वृद्धा को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। चारों तहसीलों में 122 शिकायतें आईं, जिनमें से नौ का निस्तारण कराया जा सका। शेष के लिए टीमें गठित कर दी गईं। रसूलपुर गांव निवासी मोहम्मद नौशाद ने बताया कि गांव स्थित तालाब के नाम दर्ज भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। तहसील प्रशासन से करीब 10 बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन




अढ़नपुर निवासी पवन कुमार सिंह ने बताया कि हदबरारी के बाद के बाद पत्थर नसब के लिए वर्ष 2010 से तहसील के चक्कर काट रहे हैं।
संपूर्ण समाधान में कई बार शिकायत की, फिर भी समाधान नहीं हुआ। नगर पंचायत मुसाफिरखाना के वार्ड नंबर आठ पूरे भवानीचरन गांव के ललित कुमार, विजयशंकर, दुर्गमांग तिवारी आदि ने डीएम से शिकायत की है। बताया कि वार्ड को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गेट लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूरे गांव का आवागमन बाधित हो जाएगा। डीएम ने टीम गठित कर 24 घंटे के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed