फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Complain fearlessly about any problem: CO

किसी भी समस्या की निडर होकर करें शिकायत : सीओ

Sat, 15 Nov 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Complain fearlessly about any problem: CO
जीजीआईसी अमेठी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद सीओ मनो
अमेठी। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं को सुरक्षा, कानून, साइबर जागरूकता और कॅरिअर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन




सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां महिला पुलिसकर्मी ही छात्राओं की बात सुनेंगी। शिकायत दर्ज करेंगी। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसलिए किसी भी समस्या को छिपाएं नहीं। निडर होकर पुलिस से संपर्क करें। सीओ ने कहा कि जिले में एसपी भी महिला अधिकारी हैं। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने किसी भी वीडियो कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखते ही सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का मार्ग अनुशासन, मेहनत और अभ्यास है। छात्राओं को रोज अखबार पढ़ने की सलाह दी ताकि सामान्य ज्ञान मजबूत हो सके। प्रधानाचार्या डॉ. फूलकली गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में मिली जानकारी छात्राएं अन्य लोगों को भी साझा करें। इस मौके पर डॉ. ऋचा देवी, कुमुद सिंह, रूबी सिंह, रुचिका सिंह, ममता कुमारी, जरीन बेगम और अनीता यादव मौजूद रहीं।





सवाल–जवाब

प्रश्न - कक्षा 12 की छात्रा कल्पना ने पूछा, 1090 पर शिकायत करने पर सहायता कितने समय में मिलती है।
उत्तर – कार्रवाई तुरंत शुरू होती है। आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें। पुलिस लगभग सात मिनट में पहुंच जाती है।

प्रश्न – कक्षा आठ की छात्रा सौम्या ने पूछा, पुलिस सिस्टम का मुख्य काम क्या है।
उत्तर – जनता की सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करना।

प्रश्न – कक्षा 10 की छात्रा रोली ने पूछा, कॉलेज से निकलते समय कोई परेशान करे तो शिकायत कहां करें।
उत्तर – 112 सहित कई हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं। पहचान गोपनीय रखते हुए शिकायत दर्ज की जा सकती है।

प्रश्न-– कक्षा 10 की छात्रा साधना ने पूछा, सूनसान जगह पर सहायता की जरूरत पड़े तो क्या करें।
उत्तर – 112 पर कॉल करें। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर तुरंत पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed