फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Compensation started being given at the old circle rate

Amethi News: पुराने सर्किल रेट से दिया जाने लगा मुआवजा

Sat, 08 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Compensation started being given at the old circle rate
अमेठी सिटी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से चिलबिला-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना हाईवे एनएच 931 के चौड़ीकरण में अधिग्रहीत भूमि के मुआवजा वितरण का कार्य पुराने सर्किल रेट से ही शुरू हो गया है। जबकि किसान नए सर्किल रेट से मुआवजा देने के लिए आंदोलित हैं। जिले की तीन तहसील क्षेत्र के 34 गांवों की 41.0091 हेक्टेअर भूमि अधिग्रहीत की गई है। 97.41 करोड़ रुपये मुआवजा का वितरण किसानों को किया जाना है।
विज्ञापन




सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से 68.3 किलोमीटर लंबे चिलबिला-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना हाईवे (एनएच 931) को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। उक्त हाईवे जिला प्रतापगढ़ के चिलबिला रेलवे क्राॅसिंग से बिहारगंज, बाबूगंज के बाद अमेठी जिले के सहजीपुर-मिसरौली, अमेठी, ताला, खजुरी, गौरीगंज, रामगंज बाजार होते हुए मुसाफिरखाना तहसील मुख्यालय तक चौड़ा किया जाएगा। इस हाईवे का 47 किलोमीटर हिस्सा अमेठी जिले में पड़ता है।
विज्ञापन



जिले में हाईवे पर लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक रेलवे ओवरब्रिज तो प्रतापगढ़ जिले के बाबूगंज बाजार में बाईपास, अमेठी के ठेंगहा गांव में 2.5 किमी व जिला मुख्यालय गौरीगंज में भी टिकरिया से करीब 4.5 किमी. लंबा बाईपास बनेगा। जिला प्रशासन और एनएच की ओर से अधिग्रहीत भूमि के मुआवजा का वितरण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एडीएम वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि एनएच-931 में अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा वितरण शुरू करा दिया गया है। पोर्टल के माध्यम से धनराशि 10 किसानों के खाते में भेजी गई है। प्रयास होगा कि जल्द मुआवजा वितरण का कार्य पूरा करा लिया जाए।




इन गांवों में अधिग्रहित की गई भूमि
तहसील अमेठी के गांव ताला, डेढ़पसार, बदलापुर, मिश्रौली माफी, जंगल रामनगर, सहजीपुर, तारापुर, ठेंगहा, मनीपुर राघव, कुशीताली में भूमि का अधिग्रहण हुआ है। गौरीगंज तहसील के चिलबिली, खजुरी, गदियान, किटियावां, पछेला, दुलापुर खुर्द, दोस्तपुर, गोविंदापुर, मिश्रौली, टिकरिया, नेवादा किशुनगढ़, असैदापुर, दिक्खनगांव, हरखपुर, हरकरनपुर, बहोरखा, कुशबैरा और भनियापुर गांव हैं। तहसील मुसाफिरखाना के गांव केशवपुर, पिंडारा महराज, कपूरचंदपुर, पिंडारा ठाकुर, सूरपुरकाशीपुर व भीखीपुर में भूमि अधिग्रहीत की गई है।





राहगीरों को मिलेगी राहत
जिले में हाईवे के चौड़ीकरण से करीब एक लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एनएच-931 का चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद लखनऊ-वाराणसी हाईवे व प्रयागराज-अयोध्या हाईवे लिंक होगा। मुसाफिरखाना से गौरीगंज, अमेठी, प्रतापगढ़ की यात्रा सुगम होगी। साथ ही प्रयागराज, अयोध्या सहित अन्य जनपदों को जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed