फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Community toilet verification will be cross checked

सामुदायिक प्रसाधन सत्यापन की होगी क्रॉस चेकिंग

Mon, 11 Apr 2022 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Community toilet verification will be cross checked
गौरीगंज (अमेठी)। सामुदायिक प्रसाधन भवनों को संचालन के लिए हस्तांतरित करने के बावजूद वह बंद पड़े हैं। आए दिन मिल रही शिकायत के बाद सीडीओ ने सभी का स्थलीय सत्यापन कराया। सत्यापन रिपोर्ट में अपूर्ण व निर्माणाधीन प्रसाधनों के संचालन के लिए भुगतान होने पर अब जिला स्तरीय अफसरों द्वारा क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। क्रॉस चेकिंग में सत्यापन रिपोर्ट गलत मिलने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले को वाह्य प्रसाधन मुक्त घोषित करने के बाद सभी 682 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक प्रसाधन भवन का निर्माण पिछले वर्ष शुरू कराया गया था। अधिकांश प्रसाधन भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद उनके संचालन की कवायद शुरू कराई गई। संचालन के लिए गांव के इच्छुक स्वयं सहायता की महिलाओं को दिया गया। इसके लिए प्रति माह नौ हजार रुपये दिये जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच लगातार सामुदायिक प्रसाधन भवनों के बंद रहने की शिकायत से परेशान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने डीपीआरओ को सत्यापन कराने का निर्देश दिया। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने गांवों में तैनात पंचायत सहायकों से स्थलीय सत्यापन कराया। सत्यापन रिपोर्ट आने पर जब उनके कार्यालय में संचालन के लिए भुगतान किए गये स्थलों का मिलान कराया गया तो कई भिन्नता मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय की ओर से जिन सामुदायिक प्रसाधन भवनों के संचालन के लिए भुगतान किया जा चुका है उनमें से रिपोर्ट में कई अपूर्ण व निर्माणाधीन दर्शाए गए हैं। सत्यापन रिपोर्ट तथा कार्यालय के अभिलेखों में भिन्नता आने पर डीपीआरओ ने अब क्रॉस चेकिंग कराने का निर्णय लिया है।

होगी कार्रवाई : डीपीआरओ
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि ब्लॉक स्तर से आई सत्यापन रिपोर्ट और कार्यालय के अभिलेखों में भिन्नता मिली है। कहा कि जिन प्रसाधन भवनों के संचालन के लिए उनकी ओर से भुगतान कर दिया गया है रिपोर्ट में वे अभी अपूर्ण व निर्माणाधीन बताए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व में ब्लॉक स्तर से प्रसाधन भवन का निर्माण पूरा होने की गलत रिपोर्ट दी गई है। बताया कि जिला स्तरीय अफसरों से क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed