फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Communicable diseases will be controlled by everyone's cooperation

सबके सहयोग से काबू होंगे संचारी रोग

Sat, 02 Jul 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Communicable diseases will be controlled by everyone's cooperation
अमेठी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने किया। मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के लगे स्टॉल का अवलोकन करते हुए आशा कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्हें संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए पूरी तन्मयता से जुटने को कहा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि संचारी रोगों को नियंत्रित करने के लिए आशा कार्यकर्ता लगातार काम कर रही हैं। इनके साथ लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत सहायक का भी सहयोग अभियान में लेने के लिए डीएम से कहा। राज्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए डीपीआरओ के माध्यम से ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अभियान से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि एक महीने तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पंचायतीराज विभाग व नगरीय निकाय टीम अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा के साथ करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि आशा कार्यकर्ता संचारी रोग फैलने से रोकने के लिए गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। सीएमओ डॉ. सीमा मेहरा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षित किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्णा कुमार सिंह व सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पांच लाभार्थी राम अवध, पायल, चंदा, राम तीरथ व शिवकला देवी को आयुष्मान कार्ड सौंपा।
संचारी रोग नियंत्रण के बाद स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से संचारी रोग, डेंगू व मलेरिया के फैलने का कारण पूछा। जिसे आशा कार्यकर्ता बता नहीं पाईं।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने मार्च से मानदेय नहीं मिलने की बात कही। जिस पर राज्यमंत्री के सामने डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मानदेय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बैंक खाते में पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed