फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cold winds shivered, melting increased the difficulty

Amethi News: सर्द हवाओं ने कंपकंपाया, गलन से बढ़ी मुश्किल

Sun, 28 Jan 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cold winds shivered, melting increased the difficulty
अमेठी सिटी। जिले में कोहरे और गलन का कहर जारी है। शनिवार सुबह कोहरे के साथ हुई, लेकिन करीब साढ़े 11 बजे मौसम खुला और धूप निकली। हालांकि, गलन से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह भीषण कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाई तो जरूरी काम से निकले लोग गलन भरी सर्दी से परेशान रहे। सर्द हवाओं और गलन के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। अगले कुछ दिन तक मौसम सर्द होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम ने करवट ली। दिन में धूप तो खिली पर गलन से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। जनवरी माह के अंतिम दिनों भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार सुबह सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर की फुहार चलती रही। दोपहर 12 बजे एकाएक धूप खिलने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे। धूप लेने के लिए सड़कों व पार्कों में नजर आए। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री बना हुआ है। देर शाम बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। पिछले तीन दिनों से मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई है। जिससे गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। व्यापारी रोहित ने बताया जैकेट, स्वेटर समेत गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। यही हाल इलेक्ट्रानिक बाजार का भी है। हीटर, ब्लोवर की जमकर बिक्री हो रही है।

कोहरे ने बढ़ाई किसानों की चिंता
अमेठी सिटी। सर्द हवाओं व घने कोहरे ने दलहनी व तिलहनी फसल की पैदावार से जुड़े किसानों की चिंता व परेशानी बढ़ा दी है। लगातार पड़ रहे घने कोहरे व सर्द हवाओं के कारण फूल वाली फसलों को पाला मारने की आशंका भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो इससे दलहनी व तिलहनी फसलों की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ठंड से फसलों पर फूलों के झड़ने के साथ ही आलू की फसल को भी पाला मारने की आशंका किसानों को परेशान कर रही है।

गौरीगंज के गौरीपुर गांव निवासी किसान राम कृष्ण दुबे व बसंत मिश्र ने बताया कि आलू, सरसों, मटर तथा चने की फसल को भी नुकसान होता दिखने लगा है। यदि शीघ्र ही मौसम साफ नहीं हुआ, तो इससे बड़ा नुकसान होगा। इसी गांव के सरयू प्रसाद तिवारी, काशी नरेश मिश्र व राम देव ने कहा कि घना कोहरा व सर्द हवाएं गेहूं की फसल के लिए तो लाभदायक है, लेकिन बाकी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। अत्यधिक ठंड होने से दैनिक कामकाज पर भी असर पड़ता दिखने लगा है।

अभी शीत लहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं
अमेठी सिटी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 0.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलीं। बताया कि आगामी 24 घंटे में सुबह के समय कोहरा छाए रहने एवं हवा के सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed