फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cold increased due to westerly wind

Amethi News: पछुआ हवा चलने से बढ़ी सर्दी

Tue, 19 Nov 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 19 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to westerly wind
गौरीगंज शहर में सोमवार की सुबह छाया घना कोहरा।
अमेठी सिटी। कोहरा व पछुआ हवा चलने तापमान में गिरावट होने से सर्दी में इजाफा हो गया है। सुबह व शाम अब गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। सोमवार को दो पहिया वाहन चालक गर्म कपड़ों से लैस नजर आए। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी सर्दी को लेकर सावधान दिखे।
विज्ञापन



गौरीगंज से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे व गौरीगंज-जामो मार्ग पर सोमवार को बाइक चालक गर्म कपड़े पहनकर आते-जाते दिखे। कलेक्ट्रेट मार्ग पर सुबह की सैर पर निकले लोग भी ऊनी कपड़े से लैस नजर आए। सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद हल्की धूप खिली, लेकिन पछुआ हवा से मौसम में सर्दी बनी रही। सार्वजनिक जगहों पर चहल-पहल पर भी सर्दी का असर दिखाई पड़ा। सुबह के समय सामान्य दिनों की अपेक्षा यहां भीड़भाड़ कम रही।
विज्ञापन



कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि जिले में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया। सुबह कोहरा छाया रहा। दृश्यता 100 से 120 मीटर तक रही। ठंडी हवाओं की वजह से देर शाम से ही शहर की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
सर्दी में खानपान का रखें ध्यान : डॉ. राजीव सौरभ
गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ने लगी है। इसी के साथ खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्थमा के रोगियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। इस तरह की बीमारियां से बचने के लिए सभी को अपने खानपान और अपने आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। सर्दी को लेकर लापरवाही न बरतें। गर्म कपड़ों का प्रयोग करें।



कोहरे में सावधानी से चलाएं वाहन
यातायात प्रभारी शोभनाथ ने बताया कि सुबह और रात को कोहरा बढ़ने से सड़क हादसे की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। कोहरे से दृश्यता कम होने लगती है। कोहरे में सावधानी पूर्वक वाहन चलाना चाहिए। वाहनों की गति नियंत्रित रखनी चाहिए।




गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद
रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की बोआई हो रही है। इसके लिए ठंड का बढ़ना फायदेमंद रहेगा। जिला कृषि अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि ठंड व कोहरा बढ़ने से गेहूं की पैदावार अच्छी रहेगी। जितनी ज्यादा ठंड बढ़ेगी, उतना ही उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed