{"_id":"5e42efdc8ebc3ee5b122d691","slug":"cm-housing-scheme-amethi-news-lko5079943167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आवास योजना में पांच ब्लॉक फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आवास योजना में पांच ब्लॉक फिसड्डी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री आवास योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं होने पर पीडी ने पांच खंड विकास अधिकारियों को फटकार लगाई है। पीडी ने सभी को नियत समय पर लक्ष्य के सापेक्ष आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। प्रगति नहीं लाने पर उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2019-20 में शासन की ओर से जिले को 664 मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शासन से लक्ष्य निर्धारित होने व ब्लॉकवार लाभार्थी चयन के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू कराई गई है। सीडीओ की ओर से ब्लॉकवार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सभी खंड विकास अधिकारियों को नियत समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी पीडी को दी गई है।
पीडी की ओर से लगातार समीक्षा करते हुए समय से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश देने के बावजूद प्रगति खराब हो रही है। पीडी ने मंगलवार को आवास प्रगति की ब्लॉकवार ऑनलाइन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान भादर, संग्रामपुर, मुसाफिरखाना, शुकुल बाजार तथा भेटुआ की प्रगति सबसे खराब पाई गई।
विज्ञापन
पीडी ने बताया कि भादर में 56 आवास के सापेक्ष महज नौ, संग्रामपुर में 21 के सापेक्ष चार, मुसाफिरखाना में 89 के सापेक्ष 23, शुकुल बाजार में 14 के सापेक्ष चार तो भेटुआ में 30 के सापेक्ष अब तक महज नौ आवास ही पूर्ण हो सके हैं। नाराज पीडी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण में प्रगति लाने का निर्देश दिया है। पीडी ने प्रगति नहीं होने पर उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।