{"_id":"6116b4258ebc3ee0231a184e","slug":"clearification-asked-from-two-bdo-one-suspended-amethi-news-lko59124838","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक का वेतन रोका, दो बीडीओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक का वेतन रोका, दो बीडीओ से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। डीएम अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना की अफसरों के साथ बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष काम नहीं कराने तथा मानव दिवस सृजन की सबसे खराब प्रगति से नाराज डीएम ने तीन बीडीओ पर कार्रवाई की है।
डीएम ने बहादुरपुर के बीडीओ राजेश कुमार वर्मा का अगस्त माह का वेतन रोकने तथा खंड विकास अधिकारी सिंहपुर शरद श्रीवास्तव और अमेठी बीडीओ विजय कुमार अस्थाना को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
डीएम ने जामो ब्लॉक क्षेत्र में इस वर्ष कराए गए पांच ऐसे बड़े कार्य तथा भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों में कराए गए कार्य जिनकी एमबी हो गई है उन कामों की जांच के लिए पांच टीमें गठित कर जांच तीन दिन में रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
डीएम ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही उजागर होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर के साथ ही सभी बीडीओ व संबंधित कर्मी मौजूद रहे।