{"_id":"64877512aae1afac3e06f9c7","slug":"clean-workers-protest-amethi-news-c-96-1-ame1002-442-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समस्याओं के खिलाफ सफाईकर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समस्याओं के खिलाफ सफाईकर्मियों का प्रदर्शन
Tue, 13 Jun 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना(अमेठी)। लंबित मांगे पूरी कराने के लिए सफाई कर्मी इन दिनों चरणबद्ध आंदोलन करने में जुटे हैं। उन्होंने सोमवार को मुसाफिरखाना तहसील परिसर में धरना देकर मांगेें पूरी कराने की रणनीति तैयार की। धरने के बाद नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन देकर लंबित मांगे पूरी करने की मांग की।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर सोमवार को ब्लॉक सभागार में संघ की ओर से आयोजित पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सफाई कर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरने में पदाधिकारियों ने स्थानीय समस्याओं के साथ अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए पूरा कराने की रणनीति तैयार की।
बैठक के बाद तहसील पहुंच नायब तहसीलदार बलबीर सिंह को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पंचायतीराज विभाग में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाने, सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति करने, 1800 ग्रेड पे के स्थान पर 1900 ग्रेड पे दिए जाने, जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत पदोन्नति हेतु पद सुरक्षित का चयन प्रक्रिया करने की मांग की। इस मौके पर शत्रुघ्न कुमार, बृजेश कुमार, संजय भारती, कमलेश समेत अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।