फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children suffering from fever and diarrhea, OPD patients doubled in district hospital

Amethi News: बुखार और दस्त से बच्चे बेहाल, जिला अस्पताल में ओपीडी में दाेगुने हुए मरीज

Thu, 24 Jul 2025 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Children suffering from fever and diarrhea, OPD patients doubled in district hospital
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़। - फोटो : जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़।
अमेठी सिटी। बदलते मौसम में बड़ों संग बच्चों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बुखार और दस्त से बेहाल बच्चे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक खान-पान और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में बुधवार को लगभग एक हजार मरीजों ने उपचार कराया। फिजिशियन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजाें की कतार लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राम बिलास रावत ने ओपीडी में करीब 150 बच्चों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव व उमस के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। सामान्य दिनाें में 75 से 80 बच्चे उपचार के लिए आते हैं। इस समय वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक है। बच्चों को अधिक धूप व बारिश में बाहर न जाने दें। बाहरी खाद्य पदार्थ के बजाय घर में बना ताजा खाना खिलाएं। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी होने से रोकने के लिए तरल पेय का सेवन करें। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। अगर नाक बंद है तो भाप लेने से बहुत फायदा मिलता है। बुखार होने पर घर से बाहर न निकलें, क्योंकि यह संक्रमण के कारण होने वाली समस्या है। ऐसे में दूसरों को भी संक्रमण होने का डर रहता है। डॉक्टर से परामर्श लेकर ही दवा का सेवन करें।
विज्ञापन


बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं
फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि बच्चों संग युवाओं और बुजुर्गों की भी मौसम में बदलाव की वजह से तबीयत बिगड़ रही है। हो सके तो सुबह एक सेब का सेवन जरूर करें। हल्का गुनगुना पानी पिएं। पौष्टिक आहार लें। अंकुरित अनाज का सेवन करें। भोजन में तेल या चिकनाहट वाली चीजों का इस्तेमाल कम से कम करें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed