Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children showed their talent in sports

Amethi News: खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 06 Nov 2026 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Children showed their talent in sports
कंपोजिट विद्यालय गरथोलिया में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते विद्यार्थी।
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को खेल का मंच देने और उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से गौरीगंज, शाहगढ़ और बहादुरपुर ब्लॉक में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी और खो-खो में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। गौरीगंज ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता नवोदय स्कूल में आयोजित हुई। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सत्यम और बालिका वर्ग में रुकैया प्रथम रहीं।
विज्ञापन


50 मीटर दौड़ में सत्यम और सज्जो ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में महेश और बालिका वर्ग में कमल अव्वल रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में आबिद रजा ने पहला स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में श्लोक, लंबी कूद में अंश और गोला फेंक के बालिका वर्ग में दीपिका प्रथम रहीं। जूनियर कबड्डी के बालक वर्ग में बहापुर की टीम विजेता और दरपीपुर की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में कटरा लालगंज की टीम ने पहला और मऊ की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चक्का फेंक में अवनीश प्रथम
शाहगढ़। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता गरथोलिया स्कूल में आयोजित हुई। 50 मीटर दौड़ के प्राथमिक और जूनियर बालक वर्ग में प्रभास और अवनीश तथा बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा और रिंकी प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में शिवांश, चंदन, दिव्या और काजल ने बाजी मारी। चक्का फेंक में अवनीश और गोला फेंक में पलक प्रथम रहे। लंबी कूद में प्रभास, मयंक, महक और सृष्टि अव्वल रहे। ऊंची कूद में देवनाथ, अवनीश, प्रतिज्ञा और रिंकी ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी के बालक वर्ग में शाहगढ़ और बालिका वर्ग में पूरब गांव व सेवई की टीमें विजेता रहीं। खो-खो में पूरब गांव और पनियार की टीमों ने बाजी मारी।


100 मीटर दौड़ में दीवान, आस्था, दिवाकर और मांडवी प्रथम
जायस। बहादुरपुर ब्लॉक की प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय महमदपुर में आयोजित हुई। प्राथमिक स्तर की 50 और 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से धीरेंद्र और बालिका वर्ग से रोली प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में दीवान और आस्था, जबकि 400 मीटर में धीरेंद्र और शाहिना ने पहला स्थान हासिल किया।


लंबी कूद में बालक वर्ग से सारी महेरशाह और बालिका वर्ग से मुहैया केसरिया के खिलाड़ी अव्वल रहे। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दिवाकर और मांडवी, 200 मीटर में अंकेश कुमार और स्वाति, 400 मीटर में रवि और मधु तथा 600 मीटर में सत्यम और प्रज्ञा प्रथम रहे। लंबी कूद में ब्रह्माणी की टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed