फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children received their report cards and their faces lit up with joy

Amethi News: बच्चों को मिले रिपोर्ट कार्ड, खिले चेहरे

Sat, 29 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Children received their report cards and their faces lit up with joy
मॉडल प्राथमिक विद्यालय पूरे हैदर अली में रिपोर्ट कार्ड दिखाते बच्चे। -विद्यालय प्रबंधन  
अमेठी सिटी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 24 से 29 मार्च तक परीक्षा के बाद रिपोर्ट कार्ड भी बांटने के निर्देश थे। ऐसे में शनिवार को आखिरी परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य में तेजी दिखाते हुए रिपोर्ट कार्ड पर अंक चढ़ाने की जद्दोजहद में शिक्षक दिखे। दोपहर बाद तीन बजे अवकाश से पहले बच्चों को रिपोर्ट कार्ड देने में शिक्षकों की मेहनत की परीक्षा हुई।
विज्ञापन



वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम रिपोर्ट कार्ड के रूप में बच्चों के हाथ आए तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। किसी ने खुद की कामयाबी की चर्चा की तो कुछ ने अपनी चूक का जिक्र करते हुए आगे और मेहनत करने का संकल्प लिया। अधिकतर बच्चे परीक्षा में सफल होने की वजह से खुशी से चहक रहे थे।
विज्ञापन



जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो गईं। शनिवार को कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की मौखिक परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया और सभी छात्रों को अंक प्रमाणपत्र वितरित कर दिए गए। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों में शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थित रूप से कार्य किया, जिससे समय पर अंक प्रमाणपत्र दिए जा सके। इस दौरान अभिभावक भी मौजूद रहे और शिक्षकों से बच्चों के प्रदर्शन को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कक्षा चार के छात्र आदित्य वर्मा ने कहा कि पूरे साल मेहनत की थी, अब अच्छे अंक देखकर बहुत खुशी हो रही है। कक्षा तीन की छात्रा काव्या मिश्रा ने कहा कि गणित में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं, अब अगली कक्षा में और मेहनत करुंगी। विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से होगी, जिसमें शिक्षण के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देने का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed