{"_id":"6770495ba22d1b21bc0f7354","slug":"children-of-1570-council-schools-of-the-district-will-play-chess-amethi-news-c-96-1-gon1004-132136-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिले के 1570 परिषदीय विद्यालयों के बच्चे खेलेंगे शतरंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिले के 1570 परिषदीय विद्यालयों के बच्चे खेलेंगे शतरंज
Sun, 29 Dec 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चे अब शतरंज खेलते नजर आएंगे। इसके लिए कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के लिए विभिन्न स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के 1570 परिषदीय विद्यालयों में प्रतियोगिता कराने की तैयारी की जा रही है। 15 जनवरी से प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर प्रारंभ होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि शतरंज को लेकर बच्चों में जानकारी कम है, ऐसे में खेल के बारे में उनका मानसिक स्तर परखने के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। धीरे-धीरे वह खेल के बारे में जानेंगे और बेहतर करके दिखाएंगे।
इसके लिए सबसे पहले विद्यालय स्तर पर उसके बाद न्याय पंचायत, ब्लॉक, तहसील व आखिर में जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।