{"_id":"6980f892926dca3d81028745","slug":"children-observed-migratory-birds-through-binoculars-amethi-news-c-96-1-ame1002-157901-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बच्चों ने दूरबीन से देखे प्रवासी पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बच्चों ने दूरबीन से देखे प्रवासी पक्षी
Tue, 03 Feb 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर सोमवार को गौरीगंज स्थित चंदवा ताल वेटलैंड में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने दूरबीन की मदद से स्थानीय व प्रवासी पक्षियों को नजदीक से देखा। गौरैया, बुलबुल समेत अन्य पक्षियों को देखकर बच्चों में उत्साह दिखा। सभी ने पक्षी संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय हरखपुर के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। बर्ड वॉचिंग सत्र के दौरान बच्चों को विभिन्न पक्षियों की पहचान, उनके प्राकृतिक आवास और संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। पेंटिंग के माध्यम से बच्चों ने आर्द्रभूमि, पक्षियों और प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के साथ भाषण प्रतियोगिता में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर विचार साझा किए।
पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा छह की गुड़िया प्रथम, कक्षा आठ की दिव्यांशी द्वितीय और कक्षा पांच की माही अग्रहरि तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा सात की स्वाती चौहान ने प्रथम, कक्षा आठ की साईना ने द्वितीय और कक्षा आठ के बजरंग शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने आर्द्रभूमियों की उपयोगिता, जल संरक्षण के महत्व और पक्षियों की घटती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही वेटलैंड और पक्षियों का भविष्य सुरक्षित रखा जा सकता है।