फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Child scientists showed talent in science fair

Amethi News: विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 06 Oct 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Child scientists showed talent in science fair
अमेठी सिटी। परतोष स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्राम भारती में लगे तीन दिवसीय बाल विज्ञान मेले में शनिवार को बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान जनशिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से आयोजित बाल विज्ञान मेले में 12 जिलों के 416 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि श्रीकांत वर्मा, भेटुआ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा व प्रदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय सह मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र अनुग्रह नारायण मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन




विज्ञान मेले में विज्ञान, वैदिक गणित, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर व तरुण वर्ग के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, प्रश्नमंच, प्रयोग, पत्रवाचन, कला, रंगोली, आशु भाषण, मूर्ति कला समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। बच्चों ने परिसर में प्रदर्शनी लगाई, जिसमें सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण समेत अन्य विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर बच्चों की सराहना की।
विज्ञापन


डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे संस्कारी होते हैं। मंत्री अनुग्रह नारायण ने बाल वैज्ञानिकों को डॉ. अब्दुल कलाम, जगदीश चंद्र बसु, श्रीनिवास रामानुजन जैसा बनने को प्रेरित किया। कार्यक्रम को प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित, संभाग निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, कमलेश, विद्यालय प्रबंधक व जिला मंत्री ओंकारनाथ शुक्ल, विद्यालय के अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, जिला मंत्री सुल्तानपुर राम अकबाल द्विवेदी, कृष्ण देव सिंह, प्रेम कुमार मिश्र, लाल साहब सिंह, केशव उपाध्याय ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य संतोष मिश्र व संभाग निरीक्षक प्रज्ञा कमलेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed