{"_id":"655513a538c3462ea7081da4","slug":"child-riding-bicycle-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-amethi-news-c-96-1-ame1002-8763-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बच्चे की मौत
Thu, 16 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। जायस कोतवाली स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के पास बुधवार को अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जायस कोतवाली के मुबारकपुर मुखेतियां गांव निवासी मुकेश (12) अपने छोटे भाई नीतेश उर्फ गोलू (06) के साथ साइकिल से कस्बा आ रहा था। वह दोनों टांडा-बांदा हाईवे पर जायस कस्बे के राजीव गांधी पेट्राेलियम संस्थान के पास पहुंचे थे, तभी सामने से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
दुर्घटना में मुकेश व नीतेश गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नीतेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुकेश की हालात नाजुक देख भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि नीतेश के मौत की सूचना पर पहुंचे बहादुरपुर चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह वैधानिक कार्रवाई में जुटे हैं। जल्द ही वाहन को चालक समेत गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।