फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Child dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

Sun, 22 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to electrocution
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव पूरे उपाध्याय पलये में खंभे से टूट कर गिरे न्यूट्रल तार में चल रहे करंट की चपेट में आने से एक बालक की रविवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र घोरहा पहुंचे और जिम्मेदार कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीओ ने लाइन श्रमिक को कार्यमुक्त करने के साथ परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पूरे उपाध्याय पलये मजरे सोनारी कला गांव में शनिवार शाम एक पोल से न्यूट्रल का तार टूट कर गिर गया था। ग्रामीणों के अनुसार मामले की सूचना लाइन श्रमिक अरविंद कुमार शर्मा को दी गई थी। बावजूद इसके विभागीय उदासीनता के चलते टूट कर गिरे विद्युत तार को जोड़कर ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह रोहित उपाध्याय का 10 वर्षीय पुत्र राजेंद्र उधर से गुजर रहा था कि वह खंभे से टूट कर गिरे तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया। घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित कुछ ग्रामीण उपकेंद्र पहुंच गए और लाइन श्रमिक को हटाए जाने की मांग शुरू कर दी।
सूचना पर पहुंचे एसडीओ धर्मराज सिंह व जेई वीके श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से बात की। बातचीत के बाद एसडीओ द्वारा लाइन श्रमिक को हटाने व पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

एसडीओ विद्युत धर्मराज सिंह ने बताया कि विभागीय लोगों से चंदा लगाकर 50 हजार रुपये की मदद की तत्काल कर दी गई है। शेष 50 हजार रुपये की धनराशि परिजनों को एक हफ्ते में दी जाएगी। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed