{"_id":"671d5211c38476aa2403458c","slug":"chc-amethis-ultrasound-machine-malfunctioned-investigation-stalled-amethi-news-c-96-1-ame1008-128353-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीएचसी अमेठी की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीएचसी अमेठी की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, जांच ठप
Sun, 27 Oct 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक दशक पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई है। पुरानी मशीन की मरम्मत नहीं हो पाने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन ठप हो गया है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है तो वहीं निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मरीजों का शोषण हो रहा है। नई अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग को लेकर अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
वर्ष 2014 में सीएचसी अमेठी में जिले की मात्र एक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई थी। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय और जगदीशपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित है। करीब एक दशक पूर्व स्थापित की गई अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई है। 22 अक्तूबर को आए कंपनी के इंजीनियर ने मशीन की जांच की तो उसका सीपीयू बोर्ड आदि खराब हो गए है। सूत्रों की मानें तो मशीन पुराने वर्जन की है।
अब नए वर्जन की मशीनें आ गई हैं। ऐसे में पुराने वर्जन की मशीन के पार्ट नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके कारण मशीन की मरम्मत नहीं हो पा रही है। मशीन की मरम्मत नहीं हो पाने के कारण संचालन ठप हो गया है, जिसके चलते मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। सीएचसी पर संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन से प्रतिमाह औसतन करीब 500 से अधिक मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन
नई मशीन के लिए की गई मांग
सीएचसी प्रभारी इंचार्ज डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई है। मशीन पुराने वर्जन की होने के कारण इंजीनियरों ने बताया कि वर्तमान समय में इसके पार्ट नहीं उपलब्ध हैं। ऐसे में मशीन की मरम्मत नहीं हो सकेगी। कहा कि नई मशीन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।